प्रतिदिन हो रही बारिश से खरीफ की फसल में बनी बंपर पैदावार की उम्मीद

0

Oplus_0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | सावन के बाद भादोमास में हो रही बारिश से इलाके में खरीफ फसल की बंपर पैदावार की उम्मीद हो गई है। जिस पर किसानों में उत्साह है। किसानों द्वारा बीती 30 जुलाई को माॅनसून की बारिश होने के बाद कुंए की मोटर बंद की गई थी जो अब तक बंद हैं। समय-समय पर बारिश होने पर उनकी ओर से ट्यूवैल से फसल सिंचाई नहीं की गई है। नहरों में भी पानी की खासी सप्लाई हुई है। किसान सत्यवीर सिंह रामबास,नरेंद्र सिंह छितरोली, रोशन सिंह नांगल ने बताया कि बारिश होने के बाद क्षेत्र में खडी बाजरे,गवार तथा कपास की फसल पर रौनक छाई हुई है। प्रतिदिन हो रही बारिश के बाद फसल में सिंचाई होने पर किसान प्रसन्नचित मुद्रा में हैं। कृषि विभाग के एडीओ विकास यादव ने बताया कि कनीना विकास खंड में करीब 33 हजार हैक्टेयर कृषि योज्य भूमि है जिसमें से 19 हजार हैक्टेयर भूमि में बाजरा, 6 हजार हैक्टेयर में गवार 6900 हैक्टेर भूमि में कपास तथा 98 हैक्टेयर रक्बे में मंूग की खेती गई है। बारिश होने के बाद क्षेत्र में खरीफ की फसल लहलहा रही है। बाजरे की बंपर पैदावार का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। किसान फसल सिंचाई में संयम बरतें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *