सरसों की आवक अधिक होने के कारण रोष्टर वाइज सरसों की खरीद शुरू

-कनीना मंडी में लागू की गई व्यवस्था
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना की नयी आनाज मंडी चेलावास शुक्रवार को रोस्टर वाइज सरसों की खरीद की गई। जिसके मुताबिक 18 अप्रैल को अगिहार, बेवल, बागोत भडफ,भोजावास,चेलावास, छितरोली, ढाणा, धनौंदा, दोंगडा अहीर, दोंगडा जाट, गाहडा, गुढा, गोमला, गोमली, इसराना सहित 7865 किसानों की सुबह 11 बजे तक 173340 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसी प्रकार पुरानी आनाज मंडी में 1275 किसानों की 41140 क्विंटल गेहूं खरीदी गई। मार्केट कमेटी के सचिव विजय सिंह ने बताया कि सरसों खरीद के लिए रोस्टर बनाया गया है जिसके चलते आज 19 अप्रैल को झाडली, झिगावन, ककराला, कलवाडी, कनीना, कपूरी, करीरा, केमला, खरकडा बास, खेडी, खैराना, कोका, कोटिया, मानपुरा, मोहनपुर, मोडी तथा 21 को मुंडिया खेडा, नांगल, नोताना पडतल, पाथेडा, पोता, रामबास, रसूलपुर, स्याणा, सेहलंग, सिहोर, सुंदरह, तलवाना, उच्चत व उन्हाणी के किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी। किसान सुबह 8 बजे से सांय 5 बजे तक मंडी में फसल बेच सकता है। उन्होंने बताया कि कनीना मंडी में 65 पंजीकृत आढती हैं। जिनमें से 21 व्यापारी फसल की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद स्टेट वेयर हाउस द्वारा की जा रही है जबकि गेहूं की खरीद फूड सप्लाई की ओर से की जा रही है। उठान कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।