नशा मुक्त जीवन, स्वस्थ्य मनुष्य के लिए सर्वोत्तम धन: अशोक कुमार वर्मा
नशा मुक्त होगा हरियाणा, मिलकर सारे जोर लगाना
City24news/ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नशामुक्त हरियाणा अभियान के लिए नियुक्त हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा अपने दैनिक जीवन में साइकिल के साधन का प्रयोग करते हैं। वे हरियाणा के गाँव गाँव शहर शहर जाकर नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अघीक्षक मोहित हांडा एवं पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में वे इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। अनेक लेख और कविताओं के माध्यम से भी वे इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। साइकिल के साधन का प्रयोग करने का कारण पूछने पर प्राय: वे कहते हैं कि आज सड़कों पर दिन प्रतिदिन गाड़ियों की बढ़ती संख्या पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सड़कों पर भीड़ बढ़ाने का कार्य करती हैं और इतना ही नहीं मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वर्षों से साइकिल के साधन का प्रयोग करने वाले डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा मुक्त जीवन और स्वस्थ्य मनुष्य के लिए सर्वोत्तम धन है जो अंतिम श्वांस तक साथ निभाता है।