बूंदाबांदी से हुआ ठंड का एहसास, रबि फसल को हुआ फायदा

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना क्षेत्र में शुक्रवार रात्री के समय तेज हवा व बादलवाई के बीच हुई 5 एमएम बारिश के बाद ठंड का एहसास हुआ है वहीं रबि फसलों को फायदा हआ है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर ठंडी हवा बह रही थी, तथा सांय के समय गांव बागोत, पोता, उच्चत, नोताना में हलकी औलावृष्टि भी हुई थी। बता दें कि कनीना ब्लाक में करीब 32 हजार हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि है जिसमें से मुख्यतः 19500 हैक्टेयर भूमि पर सरसों तथा 9500 हैक्टेयर रक्बे में गेहूं फसल की बिजाई की गई है। सरसों की कटाई शुरू कर दी गई है। जिसके लिए प्रवासी मजदूर खेतों में डटे हुए हैं। मौसम के करवट लेने के बाद गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। कृषि विभाग के एसडीओ डाॅ अजय कुमार ने बताया कि रविवार को भी मौसम बूंदाबांदी वाला रह सकता है। जिससे तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम ठंडा रहने से रबि फसल में लाभ होगा।