डॉ.एलसी जोशी भिवानी-महेंद्रगढ या करनाल लोस क्षेत्र से हो सकते है इनेलो पार्टी के उम्मीद्वार

0

कौर कमेटी की बैठक में अंतिम दौर में पंहुची वार्ता
कनीना| क्षेत्र के प्रसिद्व समाज सेवी डाॅ एलसी जोशी भिवानी-महेंद्रगढ या करनाल लोकसभा चुनाव क्षेत्र से इनेलो पार्टी प्रत्याशी हो सकते हैं। अटेली हलके के प्रसिद्व गांव राताकलां से ताल्लुक रखने वाले डाॅ एलसी जोशी के नाम पर पार्टी हाईकमान व कौर कमेटी ने लगभग तय कर दिया है। पार्टी की ओर जातिगत समीकरण पर फोकस किया जा रहा हैं। करनाल लोकसभा क्षेत्र को ब्राह्मण बाहुल्य माना जाता है। यहां से पार्टी की ओर कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। डाॅ एलसी जोशी का नाम फाइनल दौर में है। फैसला होते ही उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
भिवानी महेंद्रगढ लोकसभा सीट से जेजेपी की ओर से नांगल चैधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा जा चुका है, जो अहीर मतदाताओं को लुभाने कर रहे हें इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने महेंद्रगढ के विधायक राव दान सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है। उनके मैदान में आने से अहीर मतदाता के वोट बंटने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की ओर से चै धर्मबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। श्रुति चैधरी को टिकट न देकर हुड्डा गुट ने लौह पुरूष चै बंसीलाल परिवार को निपटा दिया है। करीब साढे तीन दशक बाद बंसीलाल परिवार को ऐसी स्थिति का समाना करना पड रहा है। डाॅ एलसी जोशी छात्र जीवन से राजनीति से जुडे रहे हैं जो वर्तमान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *