डॉ.एलसी जोशी हो सकते हैं भिवानी-महेंद्रगढ लोस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वार

0

City24news@सुनील दीक्षित 
 कनीना | भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से क्षेत्र के प्रसिद्व समाज सेवी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. एलसी जोशी उम्मीद्वार हो सकते हैं। जो अटेली हलके के प्रसिद्व गांव राताकलां से ताल्लुक रखते हैं। कांग्रेस पार्टी स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से उनके नाम पर गहनता से मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र से महेंद्रगढ के विधायक राव दान सिंह,पूर्व सांसद श्रुति चैधरी व डॉ. एलसी जोशी का नाम दौड में है। टिकट विरतण के लिए आगामी 12 अप्रैल को कांग्रेस केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से एक नाम का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। अब पीसीसी जातिगत तथा भौगौलिक आकडों का जोडतोड करने में जुटी हुई है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी हरियाणा में ब्राह्मण समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व देने पर विचार कर रही है। वैसे भी जेजेपी की ओर से नांगल चैधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनाव मैदान में उतार कर अहीर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया है। कांग्रेस पार्टी राव दान सिंह को चुनाव मैदान में उतारती है तो अहीर मतदाता के वोट बंटने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। उनके बेटे अक्षतराव पर करोडों रूपये की धोखाधडी के आरोप हैं। जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। श्रुति चैधरी को किरण चैधरी प्रमोट कर रही हैं। डाॅ एलसी जोशी तथा राव दान सिंह की पैरवी प्रदेश प्रभारी चै उदयभान व बीएस हुड्डा क्षरा किया जा रहा है। भाजपा से चैधरी धर्मबीर सिंह चुनाव मैदान में हैं उनकी एवज में पूर्व सांसद श्रुति चैधरी को टिकट मिलती है तो जाट मतदाताओं को रिझाने का प्रयास होगा। कांग्रेस पार्टी फिलहाल अहीर,जाट व ब्राह्मण जाति पर फोकस कर रही है। जिसमें छात्र जीवन से कांग्रेस पार्टी से जुडे एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एलसी जोशी का नाम अग्रिम पंक्ति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *