भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन

City24news/अनिल मोहनिया
–भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा
नूंह | शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय “कमलम” में भारत रत्न डॉo एपीजे अब्दुल कलाम की 10वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक द्वारा चलाए जा रहे *”कलाम को सलाम”* कार्यक्रम के विषय पर महामंत्री भाजपा चंडीगढ़ रणवीर भट्टी, प्रभारी अo संo मोर्चा चंडीगढ़ निसार शाह , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी डाॅo असलम खान, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी रवि रावत आदि के साथ हिस्सा लिया।
प्रैस वार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि भारत रत्न व देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅo एपीजे अब्दुल कलाम की 10 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूरे देश में नम आँखों व गर्व के साथ “मिसाईल मैन” अब्दुल कलाम का “कलाम को सलाम” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डाॅo कलाम एक सच्चे देशभक्त व प्रेरक वैज्ञानिक ने रामेश्वरम की गलियों से अग्नि, पृथ्वी मिसाइलों और SLV-III तक भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया । उनका विकसित भारत का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है, जो युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार डाॅo कलाम के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार कर रही है।
महामंत्री भाजपा चंडीगढ़ रणबीर भट्टी, प्रभारी अo संo मोर्चा चंडीगढ़ निसार शाह , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी डाॅo असलम खान ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाएँ अल्पसंख्यक युवाओं सहित देश के युवाओं को नवाचार और उधमिता के लिए मंच प्रदान कर रही है। ये योजनाएँ डाॅo कलाम के सपनों को जीवंत करती हैं, जो हर युवा को देश की प्रगति का सिपाही बनने की प्रेरणा देती है।
“डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है।”
सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के रूप में प्रस्तुत किया और युवाओं से बड़ी संख्या में आवेदन करने की अपील की।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने भाग लिया, जिनमें विशेष रूप से स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही।