179 बार रक्तदान कर चुके डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने 88 वीं बार प्लेटलेट किए दान बचाई एक और जान

-26 नवंबर को करनाल मानव सेवा संघ में राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह और विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगा आयोजित
City24news/नरवीर यादव
कुरुक्षेत्र। कृष्णा चैरिटेबल ब्लड सेंटर कुरुक्षेत्र से डॉ. अशोक कुमार वर्मा के पास सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के लिए प्लेटलेट की बहुत आवश्यकता है। सूचना मिलते ही डॉ. अशोक कुमार वर्मा बिना किसी देरी के ब्लड सेंटर पहुंचे और प्लेटलेट दान किए। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने आज 179 बार रक्तदान, 1 बार प्लाज़्मा के साथ 88 वीं बार प्लेटलेट दान किए। राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा 1989 से रक्तदान कर रहे हैं। वे 565 स्वैच्छिक रक्तदान लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को करनाल मानव सेवा संघ करनाल में राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह और विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों के रक्तदाताओं और समाजसेवी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वार्थ निशुल्क होगा।
