किए गए दान का शुभ फल मिलता है: शिवानंद 

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | मनुष्य द्वारा शुभ कार्य के लिए किए गए दान का शुभ फल ही प्राप्त होता है | ये विचार स्वामी शिवानंद ने रामबास गावं में आयोजित हवन के समय व्यक्त किए | उन्होंने गांव में नवनिर्मित  टीन सेड का उद्घाटन भी किया | शिवानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ हमें मिलकर चलना सिखाता है तथा दान समाज में एकरूपता लाने की प्रेरणा देता है | उन्होंने कहा कि धन की तीन गती होती है | जिसमें उत्तम गति दान, मध्यम गति भोग और तृतीय गति नाश होता है | मनुष्य को ने कमाई का 10वां हिस्सा दान करना चाहिए | उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक उत्थान के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए | ग्रामीण कुलदीप यादव ने

 गांव में कमरा बनाने की घोषणा की | पूर्व एचएम रामेश्वर दयाल, अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव, बनवारी लाल, सरपंच सुरेश देवी, वेद प्रकाश,पुरुषोत्तम यादव,रामनिवास शर्मा के अलावा अन्य ग्रामीण नजर थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *