अपने जन्मदिवस पर पौधा जरुर लगाएं:- सन्तसिहं हुड्डा 

0

सन्तसिहं हुड्डा की बेटी निधि हुड्डा ने अपने जन्मदिवस पर पौधरोपण किया

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद | सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान ने अपनी सुपुत्री निधि हुड्डा के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए अपनी बेटी से पौधरोपण करवाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 प्रकृति प्रेमी सन्तसिहं हुड्डा ने की अच्छी पहल।

 अपनी सुपुत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर जन्म दिवस को यादगार बनाने की पहल की सन्तसिहं हुड्डा ने। इस अवसर पर सन्तसिहं हुड्डा ने  कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत है।

पौधारोपण के साथ इसके संरक्षण पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। हम सभी का दायित्व है, हरा -भरा माहौल बनाएं रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। अपने जन्मदिवस पर हर व्यक्ति को पौधा रोपण जरुर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *