4 फरवरी को आक्रोश रैली में जिला महेंद्रगढ़ से भी होगी भागीदारी

0

city24news@अशोक कुमार कौशिक
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी सरकार का दूसरा कार्यकाल भी हरियाणा में खत्म होने की कगार पर है। परन्तु 2014 से पहले कर्मचारियों से किए गए वादे अभी भी वादे ही बनकर रह गए है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। इसलिए हरियाणा प्रदेश के हजारों कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ की प्रस्तावित आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर शामिल होंगे। उपरोक्त विचार हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश प्रेस सचिव सुजान मालड़ा ने प्रेस के नाम जारी बयान में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सन 2014 से पहले जब भाजपा सरकार सत्ता में नही थी। तब उन्होंने अपने गीता के समान चुनावी घोषणापत्र में कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर करने। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पे मेट्रिक्स लेवल छह के अनुसार 35400 का वेतन देने।पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेका प्रथा बंद कर रेगुलराइजेशन पालिसी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने सहित अनेक वादे किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने अभी तक एक भी वादे को पूरा नही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *