इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक का हुआ आयोजन।

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | बैठक में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर सिंह व प्रदेश प्रभारी वैद सिंह रहे
बैठक की अध्यक्षता इनेलो के जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने की
बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ 14 जुलाई को आने वाली जलाभिषेक यात्रा के स्वागत को लेकर भी हुई चर्चा
शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल कार्यालय, अनाज मंडी, नूँह में जिलास्तरीय अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी वैद सिंह रहे।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता इनेलो के नूँह जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट ने की।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ आगामी 14 जुलाई को नूँह में आने वाली जलाभिषेक यात्रा का पार्टी द्वारा भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई।
रामेश्वर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इनेलो को मजबूत करने का अभियान चला हुआ है। इनेलो का कार्यकर्ता बहुत मजबूत है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला जैसा किसान-मजदूर व गरीबों के मसीहा पार्टी की कमान संभालने हुए हैं। वो दिन-रात पार्टी के संगठन को देख रहे हैं। नूँह जिले में भी पार्टी को ओर मजबूत करने की जरूरत है। चौधरी ताहिर हुसैन जैसे मजबूत युवा के हाथ में जिले की कमान है।
प्रभारी वैद सिंह ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों ही प्रदेश के लोगों को लूटने का काम करती आ रही हैं। आज प्रदेश के आम लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। गुंडागर्दी अपनी चरम सीमा पर है। अफसर शाही का बोलबाला है। मंत्री और विधायक अपना रोना रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के लोगों के हकों की आवाज लगातार उठाती आ रही है।
जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी दिन-रात मजबूत हो रही है। चौधरी अभय सिंह चौटाला वो मसीहा हैं जो प्रदेश के आम लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर हैं। जिनकी चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।
बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ नूँह जिले में आगामी 14 जुलाई को आने वाली जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट ने जलाभिषेक यात्रा के भव्य स्वागत के लिए पदाधिकारियों की अलग अलग जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जलाभिषेक यात्रा बड़ी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी और जगह जगह उनका भव्य स्वागत होगा।
इस अवसर पर इनेलो नेता हाजी सोहराब खान खेड़ी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज कुमार, हल्का अध्यक्ष इब्राहीम पहलवान, किशन नंबरदार, अमर सिंह सरपंच, जमील सरपंच खेड़ला, उपाध्यक्ष डाॅo हनीफ, वाहिद सालाहेड़ी, जुनैद खान, लियाकत, तौफीक खान, माथुर, जैकम अल्वी, हाजी राहुल, अली मौहम्मद सूड़ाका, युनुस खान आदि के अलावा सैकडो पदाधिकारीगण मौजूद रहे