अनाज मंडी में विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा का आयोजन

0

City24news@हेमलता

 पलवल | 25 फरवरी को पलवल की अनाज मंडी में विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा | संकल्प सभा को भाजपा के हरियाणा प्रभारी विप्लब कुमार देव, संसदीय बोर्ड की सदस्या डॉ सुधा यादव, केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मोहन लाल बड़ौली इत्यादि सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। इस दौरान उनके साथ पलवल के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया व् अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। 

भाजपा के युवा नेता गौरव गौतम ने प्रेस वार्ता कर कहा की पलवल की अनाज मंडी में आयोजित विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा से इलाके की जनता पिछले साढ़े 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कामों का संदेश लेकर जायेंगे और उन्हें घर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा की जनसभा का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने के लिए भाजपा के अभूतपूर्ण कार्यों को लेकर जनता के बिच में जाना है। उन्होंने कहा की वो इस संकल्प सभा के लिए प्रत्येक दिन जनता के बीच में जा रहे हैं पलवल क्षेत्र की जनता में इस संकल्प सभा को लेकर भरी उत्साह है। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल की अनाज मंडी में होने वाली यह रैली अब तक की रैलियो के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस रैली में केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि इस रैली का न केवल आने वाले लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा में बल्कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से लगते आसपास के क्षेत्रो में भी इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही यह साफ कर चुकी है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में वह 400 से ऊपर सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराएंगे। गौरव गौतम ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का विदेश तक डंका बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *