नायब सरकार ने बजट में रखा सभी का ख्याल: बिजेन्द्र नेहरा

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा-एक, हरियाणवी-एक’ के नारे को चरितार्थ करते हुए बजट में सभी क्षेत्रों व सभी वर्ग के लोगों का विशेष ख्याल रखा गया है और उन्हें आशा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूएगा।
बिजेन्द्र नेहरा ने इसे जनहितैषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में बिल्डरों, उद्योगपतियों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों के लिए भी काफी कुछ दिया गया है और कुल मिलाकर इस बजट को प्रदेश की जनता का मन मोहने वाला बजट कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी और इस बजट से हरियाणा और प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।