उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिलेवासियों को दी धनतेरस दीपावली व भैयादूज की शुभकामनाएं

0

 — पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने का किया आह्वान 
City24news/अनिल मोहनिया

नूंह | उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के सभी नागरिकों को धनतेरस, दीपावली ल भैयादूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें जीवन में सकारात्मक सोच, एकता, सहयोग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

उपायुक्त ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करे। घर-घर दीप प्रज्ज्वलित हों और हर जीवन में आनंद का प्रकाश फैले — यही हमारी शुभकामना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना से मनाएं तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर सभी नागरिक केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें और उन्हें निर्धारित समयावधि में ही चलाएं, ताकि वायु प्रदूषण को रोका जा सके और वातावरण शुद्ध बना रहे। उपायुक्त ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, और दीपावली का पर्व शांति, सद्भावना एवं सुरक्षा के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *