दिल्ली पुलिस के SI शहजाद असाधारण आसूचना कुशलता पदक-2023 से सम्मानित,क्षेत्र में खुशी की लहर।

0

दिल्ली के उप राज्य पाल वीके सक्सेना द्वारा किया गया सम्मानित।
मेवात जिले के गांव इंदाना के रहने वाले है शहजाद।

City24news/अनिल मोहनिया

नूंह| खुफिया विभाग में बेहतर कार्य करने पर पुन्हाना खंड के इंदाना गांव निवासी सब इंस्पेक्टर शहजाद खान को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असाधारण आसूचना कुशलता पदक-2023 से सम्मानित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से दिल्ली के उप राज्य पाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की मौजूदगी में शहजाद को अवार्ड दिया। शहजाद खान को अवार्ड मिलने पर मेवात में खुशी की लहर है। वही शहजाद खान ने अवार्ड मिलने पर अपने उच्च अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया है। बता दे कि पुन्हाना के गांव इंदाना निवासी शहजाद खान पिछले करीब दस साल से स्पेशल सेल के कार्यरत हैं। वह वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। 2016 में उनको हेड कांस्टेबल बनाया गया। वर्ष 2019 में हवलदार से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) प्रमोट किया गया तथा 2023 में शहजाद खान सब इंस्पेक्टर प्रमोट हुए। शहजाद खान को गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2022 स्पेशल ऑपरेशन मेडल वीरता के लिए 2023 में राष्ट्रपति पदक तथा 2023 केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से महत्वपूर्ण गुप्त जानकारी जुटाने पर असाधारण आसूचना कुशलता पदक से नवाजा गया है। शहजाद खान के पिता मुंशी खान 2010 में हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शहजाद की इस उपलब्धि से उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *