नवरात्रि पर्व में प्रदेश को करें मद्द मांस से मुक्त घोषित: रजत

-जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल नवरात्रि पर्व में प्रदेश में पूर्णरूप से क्रय विक्रय पर लगाएं पूर्ण प्रतिबंध :जैन
– नवरात्रों में मद्द मांस पर सरकार लगाए बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध :रजत
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक चलने वाले हिंदूधर्म के अश्विनी माह के शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर प्रदेश महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को नौ दिनों के लिए प्रदेश को मद्द व मांस मुक्त घोषित कर देना चाहिए।सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने बताया की हिंदू धर्म के अनुयायीयो मे नवरात्रो का विशेष महत्व हैऔर नवरात्रो में भक्तगण माँ के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा अर्चना आराधना, स्तुति करते हैं।अहिंसा के पथ पर चलकर विश्व शांति उन्नति समृद्धि विकास की कामना करते है तथा अहिंसा के पथ पर चलकर सच्ची शांति की कामना की जा सकती है ।माता रानी से सम्मत जगत के कल्याण की कामना करते है।धर्म प्रत्येक प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है की प्रत्येक प्राणी मात्र एक दूसरे के प्रति प्रेम आदर व मैत्री भाव के साथ रहे। इसलिए देश प्रदेश एवम् समस्त विश्व कल्याण की भावना के साथ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मांग करते हैं की 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक नौ दिनों के लिए मद्द मांस के क्रय विक्रय पूर्णरुप से प्रतिबंध लगाकर प्रदेश को मद्द मांस मुक्त घोषित किया जाए। अहिंसा के पथ पर चलकर विश्व कल्याण की भावना के साथ शांति की स्थापना का सपना पूर्णरुप से साकार हो सके।