पर्युषण पर्व में प्रदेश को करें मद्द मांस से मुक्त घोषित : रजत जैन

0

-पर्युषण पर्व में मद्द मांस के क्रय विक्रय पर सरकार लगाऐ पूर्ण प्रतिबंध :रजत
City24news/अनिल मोहनिया

नूंह | 28 अगस्त से 06 सितम्बर तक चलने वाले जैन धर्म के पर्युषण पर्व को लेकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को दस दिनों के लिए प्रदेश को मद्द व मांस मुक्त घोषित करे। सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की जैन धर्म के अनुयायीयो मे पर्युषण पर्व का विशेष महत्व है।पर्युषण पर्व में जैन धर्म के अनुयायी जैन धर्म के दस धर्मों (नियमों)की विशेष पूजा,अर्चना, आराधना, स्तुति करते हैं।अहिंसा के पथ पर चलकर जिओ ओर जीने दो के सिद्धांत को मानकर,विश्व शांति उन्नति, समृद्धि, विकास की कामना करते है तथा अहिंसा के पथ पर चलकर ही सच्ची शांति की कामना की जा सकती है ।जिनेन्द्र प्रभु से सम्पूर्ण जगत के कल्याण की भावना के साथ कामना करते है। जैन धर्म प्रत्येक प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखता है । जैन धर्म के अनुयायी जिनेन्द्र प्रभु से प्रार्थना करते है की प्रत्येक प्राणी मात्र एक दूसरे के प्रति प्रेम आदर व मैत्री भाव के साथ रहे।इसलिए देश प्रदेश एवं विश्व कल्याण की भावना के साथ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री से मांग करते हैं की 28 अगस्त से 06 सितम्बर तक दस दिनों के लिए मद्द मांस के क्रय विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर प्रदेश को मद्द मांस मुक्त घोषित किया जाए। अहिंसा के पथ पर चलकर विश्व कल्याण व शांति की स्थापना का सपना पूर्ण रुप से साकार हो सकेगा।केवल अहिंसा के पथ पर चलकर ही विश्व में सच्ची शान्ति संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed