डीडी मक्कड़ बने पंजाबी सभा पलवल के दूसरी बार प्रधान 

0

City24news@हेमलता

पलवल | पंजाबी धर्मशाला पलवल में आज पंजाबी सभा की चुनावी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी लोकनाथ कालड़ा ने की। इस बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सर्व सम्मति से डीडी मक्कड़ को दूसरी बार प्रधान चुनाव गया। इससे पूर्व इस बैठक में छ: लोगों ने प्रधान पद की दावेदारी की। जिसमें पूर्व प्रधान एल डी वर्मा, वर्तमान प्रधान डीडी मक्कड़, डॉक्टर राजकुमार सरदाना, सतीश आर्य, दीपू कालड़ा, अनिल गौसांई आदि शामिल थे। अन्त में सभी प्रमुख दावेदारों व आए हुए सभी सदस्यों ने आम राय बनाते हुए डीडी मक्कड़ को दोबारा से प्रधान चुन लिया गया। इस बैठक में एक सदस्य मनोज डावर ने सभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि किन्नरों ने हमारे समाज में आतंक मचा रखा है। समाज के लोगों के पास उनके लिए पैसे हों या न हों वे लोगों को अधिक पैसे देने के लिए मजबूर कर देते हैं। इसलिए हमारे समाज को भी चाहिए इस पर रोक लगे। इस पर पंजाबी सभा के प्रधान डीडी मक्कड़ ने कहा कि अब आगे से ऐसा नही होगा, उन्होने कहा कि अब सभा में हम फैंसला करते हैं कि लड़के की शादी पर ग्यारह हजार रुपए तथा बच्चे के जन्मदिन पर पांच हजार रुपए देने तय किये हैं। बैठक में एक सौ के करीब लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *