नेशनल जूनियरएथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में एथलेटिक्स हरियाणा की बेटियों ने लगाई पदकों की झडी।

0

City24news/नरवीर यादव
उड़ीसा
| 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर बढ़ाया हरियाणा का मान।

एथलेटिक्स हरियाणा की बेटियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर आरती (झज्जर)100 मीटर दौड़ स्वर्ण पदक,भव्या पिलानिया(फतेहाबाद)
जेवलिन थ्रो स्वर्ण पदक,अंशु धनखड (सोनीपत)शाट पुट रजत पदक,रितिका (फतेहाबाद)ट्रायथलान सी ग्रुप रजत पदक, ट्रायथलान बी में अनुष्का(पानीपत)रजत पदक,रिद्धि(हिसार) डिस्कस थ्रो कांस्य पदक और परीशा मिश्रा (गुरुग्राम) 100 मीटर दौड़ कांस्य पदक जीता।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में एथलेटिक्स हरियाणा के 145 एथलीट खिलाडियों का बड़ा दल भाग ले रहा है।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की वर्ग 18 साल में आरती (झज्जर)ने 100 मीटर दौड़ में 11 सेकेंड और 95 माइक्रोन का समय दिया और स्वर्ण पदक जीता और रजत पदक महाराष्ट्र की शौर्या अम्बुरे ने 12 सेकेंड 16 माइक्रोन के समय देकर जीता एवं कांस्य पदक परीशा मिश्रा (गुरुग्राम) ने 12 सेकेंड 28 माइक्रोन
के समय में जीतकर हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया। जेवलिन थ्रो 18 साल लड़की में भव्या पिलानिया (फतेहाबाद)ने 53 मीटर 51 सैंटीमीटर की लम्बी दूरी तय कर स्वर्ण पदक विजेता बनी, श्वेता मुर्मू झारखंड ने रजत पदक और अलोकिका स्वेण अजय उड़ीसा ने कांस्य पदक प्राप्त किया, शाटपुट इवेंट में अंशु धनखड (सोनीपत)ने 15 मीटर 23 सैंटीमीटर की दूरी पर गोला फेंककर रजत पदक जीता और इस इवेंट में स्वर्ण पदक पंजाब की जस्मीन कौर ने एवं कांस्य पदक जोय बेदबान पंजाब ने जीता,20 साल डिस्कस थ्रो इवेंट में रिद्धि (हिसार)ने 47 मीटर 81 सैंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ कांस्य पदक, निकिता कुमारी राजस्थान ने स्वर्ण पदक,सुप्रिया अत्री उत्तरप्रदेश ने रजत पदक अपने नाम किया, रितिका (फतेहाबाद)14 साल ट्रायथलान सी में 4455 अंक के साथ रजत पदक जीता,सारा घोड महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया और सुमोना हंसदा पश्चिम बंगाल ने कांस्य पदक जीता, ट्रायथलान बी ग्रुप में अनुष्का(पानीपत)ने 2768 अंक जुटाकर रजत पदक जीता,अर्थी एस के तमिलनाडु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अदविका के पी कर्नाटक को कांस्य पदक विजेता बनकर संतुष्ट होना पडा।

एथलेटिक्स हरियाणा टीम में टीम मैनेजर पुनित और रोहतास एवं टीम कोच जसवंत सिवाच और बीरबल को नियुक्त किया गया है।

एथलेटिक्स हरियाणा के सभी पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को पदक जीतने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *