बेटियों ने महाराष्ट्र में लहराया परचम

0

City24news@हेमलता

पलवल | महाराष्ट्र के नांदेड़ में 16-17 फरवरी को आयोजित हुए पेंचक सिलाट नेशनल गेम में जिले की छह लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से पांच लड़कियों ने मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया। महिला खिलाडिय़ों का पलवल पहुंचने पर अर्जुन स्पोट्र्स अकादमी में जोरदार स्वागत किया गया।

अर्जुन स्पोट्र्स अकादमी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर नरसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचिंग सिलात नेशनल गेम का आयोजन महाराष्ट्र (नांदेड़) में 16 व 17 फरवरी को आयोजित किए गए। जिनमें जिला पलवल अकादमी से छह लड़कियों ने पेंचक सिलाट खेल में हिस्सा लिया। जिनमें से पांच लड़कियों ने मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। पेंचक सिलाट खेल की विजेताओं में चांदनी ने गोल्ड, चंचल ने गोल्ड, शबनम ने ब्रॉन्ज, राधिका ने ब्रॉन्ज, अंतिम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए है। महिला खिलाडियों ने महाराष्ट्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाकर अपने माता-पिता व अकादमी का भी नाम रोशन किया। पेंचक सिलाट संगठन के मास्टर अनिल गॉड ने लड़कियों की इस जीत पर उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के सैकडों खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाडियों को अतिथियों व आयोजकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाडियों का पलवल पहुंचने पर अकादमी में जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *