डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

0

फरीदाबाद | डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती द्वारा ध्वज फहराया । मंच संचालिका डॉ. मीनाक्षी कौशिक ने बताया कि इस बार का गणतंत्र दिवस नारी शक्ति को समर्पित है | एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा प्राचार्य महोदया को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया |

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विजयवंती ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों व् छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार तो हमें संविधान के द्वारा मिले ही हैं लेकिन इन अधिकारों के साथ-साथ हमें कुछ उत्तरदायित्व भी मिले हैं जिन्हें हमें पूर्ण निष्ठा, समर्पण व तत्परता के साथ निभाना होता है | अपनी बात को बल देने के लिए प्राचार्या ने स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व महर्षि पतंजलि जैसे महापुरुषों के अनमोल वचनों को भी उद्धृत करते हुए उनका विस्तार से अर्थ समझाया | डॉ. अर्चना भाटिया ने भी संविधान से मिले अधिकारों की विवेचना की व भारत देश की सभी क्षेत्रों में हो रही समृद्धता को बताया | उसके पश्चात् उन्होंने एक बहुत ही सुंदर कविता ‘क्यों ज़मीन पर बैठकर आसमान देखता है’ को सुनाया |

इस अवसर पर एन.सी.सी. की पूर्व कप्तान मैडम सुनीता डडेजा को उनकी एन.सी.सी. में बाईस वर्ष लंबी पूर्ण समर्पित सेवा के लिए प्रमाण पत्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया | वर्ष 2023 में राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल रहे महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट विश्वेंद्र चौहान को हरियाणा के माननीय राज्यपाल द्वारा इक्कीस हज़ार रूपये देकर पुरुस्कृत किया गया था व उनको हाल ही में वर्ष 2024 के लिए डी.जी.एन.सी.सी. द्वारा सर्वोच्च कैडेट के रूप में चयनित होने पर इस कार्यक्रम में फूल देकर प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया |

वाई.आर.सी. व एन.सी.सी. यूनिट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया | वाई.आर.सी. यूनिट के छात्रों ने नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक ‘एक पल का नशा जीवन भर की सज़ा’ प्रस्तुत कर नशे के दोषों के प्रति आगाह किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *