यूरो स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में हुआ सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

0

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | यूरो स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। जिसमें नर्सरी से दूसरी तक रंग-बिरंगें परिधान पहनकर देश की अनेकता में एकता का संदेश दिया। कक्षा तीसरी से पाचँवी तक नृत्य प्रतियोगिता हुई और कक्षा छठी से आठवीं तक बैज बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने बुद्धि कौशल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर दर्शको को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील यादव ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को गणतंत्र दिवस को लेकर ऐतिहासिक जानकारी दी | उन्होंने कहा कि हमारा देश संस्कृति एवं परंपराओं का द्योतक है। भारत देश एक धर्म निरपेक्ष है। जहां सभी धर्मों के लोग भाईचारे की भावना से रहते हैं। इस अवसर पर उपप्राचार्या मंजू यादव, कोर्डिनेटर बिरेन्द्र सिंह, सजूं यादव, सुमन यादव, तन्नू गुप्ता और सभी अध्यापकगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *