दीपावली पर्व पर बाजारों में बढने लगी भीडभाड

0

पुलिस कर्मियों ने संभाल रहे सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की कमान
City24news/सुनील दीक्षित 

कनीना | दीपावली पर्व पर एक ओर जहां बाजार में भीडभाड बढने लगी है वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की कमान पुलिस कर्मचारियों ने संभाल ली है। कनीना सिटी थाना अध्यक्ष निरीक्षक संदीप हुड्डा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देशन में त्योहार को देखते हुए बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पुलिस कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुचारू की जा रही है। दीपावली का त्यौहार ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा है त्यों-त्यों बाजार गुलजार होता जा रहा है। बाजार में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न वस्तुओं के सेल प्वाइंट संचालित होने लगे हैं जो आमजन को अपनी ओर आकर्षित करने लगे हैं। आटो मोबाईल, मोबाईल फोन, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा डायरी कैलेंडर के स्टोल भी सजने लगे हैं। बाजार में नए-नए मॉडल के मोबाइल फोन व इलेक्ट्रिक स्कूटी की बहार आई हुई है। प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखे छोडने को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा आतिशबाजी के सामान पर नजर रखी जा रही है।  
कनीना-पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के बाद बिना किसी बाधा के सडक से गुजरते वाहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *