अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर कसी जाएगी नकेल

-कनीना में नए थाना अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया कर्मियों से कहा
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सदर थाना इंचार्ज निरीक्षक मुकेश कुमार का स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के समाज सेवी व मीडियाकर्मी शामिल थे। मुकेश कुमार ने कनीना में करीब नौ माह अपनी सेवाएं दी है। इस दौरान उन्होंने हत्या एवं आत्म हत्या के संगीन मामलों का पटाक्षेप किया वहीं थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुन निष्पक्षता से निपटान किया। उनकी बदली के बाद महेंद्रगढ से बदली होकर आए थाना अध्यक्ष निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती से कार्य किया जाएगा। असामाजिक तथा अपराधिक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। नशाखोरी व अनैतिक कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।