कांग्रेस का काम सिर्फ अफवाहे फैलाने का ही रह गया : सत्यप्रकाश जरावता विधायक

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। वीरवार को भाजपा ज़िला कार्यालय में एसी मोर्चा की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला कि शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली, कार्यशाला में विशेष तौर पर उपस्थित कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर तथा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहताश सिंह वाल्मीकि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

 दो सत्र  में आयोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र में  डॉ अशोक तंवर ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि मोर्चे के सभी पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जा कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को जोड़े तथा मोर्चे के साथ साथ भाजपा को भी और मजबूत बनाए। वहीं दूसरे सत्र में पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने  कार्यकर्ताओ को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और एकजुट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे में ना आए। उनका काम अफवाहे फैलाने का हि रह गया। आज तक उन्होंने एससी समज के लिए कुछ नही किया। जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओ एवं मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया तथा उन्होंने कार्यकर्ताओ को अभी विधानसभा चुनाव में अपने अपने बूथ को मजबूूत करने के लिए कहा।  मंच संचालन डॉ कमल निंबल एडवॉकेट ने  किया। प्रवीन शर्मा ज़िला मीडिया सह प्रभारी ने बताया कि इस कार्यशाला में मुख्य रूप से राजेश मकडोली झज्झर ज़िला अध्यक्ष एसी मोर्चा, महिन्दर खिच्ची झज्झर ज़िला अध्यक्ष एसी मोर्चा, अजय काँटीवाल, पूर्व जिला पार्षद कुमारी गीता, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व चेयरपर्सन कुमारी सुनीता चौहान, अध्यक्ष जिला परिषद झज्जर कप्तान सिंह, राम सिंह सामरिया, परविंद्र किराड़, चित्र कुमार सभरवाल, भगवान दास रंगा एडवोकेट, महामंत्री धर्मेंद्र मोरवाल, मनोज कुमार, निहाल सिंह, रेनू बाला, ताराचंद, कोहली, दारा सिंह, पूनम, राजकुमार, चावरिया, एडवोकेट मुकेश रंगा, संजय बड़गुजर, मुकुलकांत पीपल, राजकुमार, मातादीन नरेश कुमार, सरोज देवी व बीना देवी आदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *