कांग्रेस का एजेंडा प्रदेश को लूटना, भाजपा का मिशन हरियाणा की तरक्की करना है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया

रेवाड़ी। अभिनंदन समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस का प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस का एजेंडा सत्ता पर काबिज होकर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देना है, जबकि भाजपा का प्रदेश के विकास के मिशन पर कार्य कर रही है।  विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता कांग्रेस को झूठ बोलने की सजा भी देंगे और तीसरी बार सीएम सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भी बनाएंगे। पंडित मोहन लाल बड़ौली बुधवार को रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जन-जन ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि चुनाव में समय कम बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात कमल का फूल खिलाने में जुट जाएं।

बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित मोहन लाल बड़ौली का रेवाड़ी पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत नारे भी लगाए। अपने अभिनंदन से अभिभूत श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और अपने स्वागत को कार्यकर्ताओं का स्वागत कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में कमल खिलेगा और नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे।

कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नायब सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान हित में अनेकों काम कर रही है। हर गरीब को घर, फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, आष्युमान और चिरायु कार्ड योजना के तहत फ्री में इलाज और राशन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि नायब सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और मतदाताओं को भाजपा के प्रति प्रेरित करें। वहीं जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से रेवाड़ी जिला की सभी विधानसभाओं में कमल का फूल खिलेगा।

अभिनंदन समारोह और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार 10 वर्षों से हरियाणा के लोगों की सेवा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी समान रूप से 90 की 90 विधानसभाओं में कार्य करा रहे हैं। पूरे देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना है जहां के किसानों की सभी फसलें सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 लाख 45 हजार से अधिक युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने का काम नायब सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गरीब महिलाओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर की घोषणा करके बड़ी राहत दी है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। भाजपा सरकार ने प्राकृतिक आपदा से खराब होने वाली फसलों का मुआवजा भी 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया है। गरीबों को हक भाजपा सरकार ने ही दिया है।

*हर वर्ग की तरक्की करना ही नायब सरकार का मिशन*

पत्रकार के सवाल पर बोलते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग को खुशहाल करने के विजन के साथ कार्य कर रहे हैं। नायब सरकार से हरियाणा का हर वर्ग खुश है और हरियाणा का माहौल भाजपामय बनता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐसी कोई पंचायत नहीं है जिसको एक करोड़ से अधिक विकास राशि ना मिली हो। भाजपा के कार्यकर्ता हर विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

*भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा राज्यसभा की सीट*

पत्रकार के एक अन्य सवाल पर पंडित मोहन लाल ने कहा कांग्रेस की फितरत झूठ बोलने की रही है। लोकसभा चुनाव में 5 सीटें जीतकर कांग्रेस खुश हो रही है वह झूठ का नतीजा है। काठ की हांडी एक बार चढ़ती है, इस बार विधानसभा चुनाव में जनता 2014, 2019 की तरह ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। राज्यसभा की सीट के लिए हो रहे चुनाव पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारे पास पूर्ण रूप से बहुमत है और राज्यसभा का चुनाव भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा। 

*भाजपा सरकार में लगी है मैडलों की झड़ी*

विनाश फोगाट के मामले में पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मुद्दे ढूंढने का काम करती है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के समय कितने मैडल आते थे यह सभी को मालूम है, लेकिन 2014 के बाद भाजपा सरकार में मैडलों की झड़ी लगी है। यह भाजपा की खेल नीति का ही परिणाम है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के साथ-साथ मोटिवेट भी किया है। 

कार्यक्रमों के दौरान केबिनेट मंत्री डा. बनवारीलाल, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष डा. वन्दना पोपली, जिला प्रभारी नसीम अहमद, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, चैयरमेन कृष्ण इंजीनियर, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, पूर्व चैयरमैन डा. अरविन्द यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा, पीपीपी स्टेट कोर्डिनेटर सतीश खोला, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, सिंहराम महलावत, भीमसेन अग्रवाल, चैयरमेन कैलाश भगत, नगर परिषद् चैयरपर्सन पूनम यादव, वाईस चैयरमैन श्याम चुग, प्रशांत यादव उर्फ सन्नी, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकमचन्द यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव व ईश्वर चनीजा, सुनील ग्रोवर, उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल, अजय पाटौदा, रामदत्त भारद्वाज, युद्धवीर फोगाट, सचिव कुलदीप चौहान, मौसमी रानी, नीरू भारद्वाज, सुमन चौहान, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मीडिया सह प्रमुख प्रवीण शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश सचिव डा0 कमल निम्बल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, कृपा जैमिनी, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बाबूलाल छावड़ी, अमरजीत, रामनिवास, रोहतास वाल्मिकी, जयवीर योगी, दीपा भारद्वाज, एडवोकेट मुकेश रंगा, अजय रंगा, डा0 सौरभ यादव, जतिन सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *