नूंह में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महताब की अगुवाई में किया याद 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी 80वीं जयंती पर खिराज ए अकीदत पेश की।

महताब अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक थे। उन्होंने अपने कम समय में ही देश को अनेक उपलब्धियां दी थी। इन उपलब्धियों की बदौलत भारत दुनिया के विकसित देशों की बराबरी में खड़ा है। कृतज्ञ राष्ट्र उनके किए गए कार्यों को याद कर खिराजे अकीदत पेश कर रहा है।

पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया। राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की छाप उनके सुधारवादी कार्यों में देखी जा सकती है।

पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी, भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया।

महताब अहमद ने कहा कि  मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।

महताब अहमद ने कहा कि आज पूरा देश भारत रत्न, राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी खिराज ए अकीदत पेश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *