होडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने किया अपना नामांकन दाखिल 

0

City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल | विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने  कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन दाखिल करवाया । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंदर भारद्वाज,पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल,पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान  ने कहा कि 8वीं बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है। शहर और देहात के लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है। उदयभान ने कहा की लोगों का अभूतपूर्व प्यार और स्नेह भरपूर  मिल रहा है। उन्होंने कहा की वह  कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएगें। पार्टी के मेनिफेस्टो में जो कहा गया है उसके बारे में लोगों को बताएंगे । उन्होंने कहा की आज प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने  कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास नहीं हुआ। पलवल जिले के साथ होडल विधान सभा क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। सडक़ों पर जाम लगा रहता है। शहर में बारिश के पानी की निकासी नहीं है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होता है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान,कमेरा वर्ग,कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया।

दलाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए की जाएगी। बिजली के बिलों में 300 यूनिट फ्री दी जाएगी। गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए की स्कीम लागू की जाएगी। हरियाणा प्रदेश में टिकटों को लेकर कहा की अभी दूसरी पार्टियों की भी लिस्ट पूरी जारी नही है और उनकी भी जल्द लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *