छह गावों मेंं हर घर कांग्रेस अभियान के दौरान बोले कांग्रेसी नेता

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान के तहत शनिवार को कनीना खंड के 4 सहित अटेली के 6 गावों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जहर उगला। एआईसीसी कोर्डिनेटर धीरूभाई पटेल,संयुक्त कोर्डिनेटर गोपालदेव, महेंद्रगढ जिला कोर्डिनेटर पवन बवानिवाला एवं अटेली हलके की पूर्व विधायक अनिता यादव ने कनीना खंड के गांव सुंदरह, कोटिया, गाहड़ा,बागोत सहित भीलवाडा व अटाली में आयोजित सभाओं में ग्रामीणों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता से जा रही है ओर कांग्रेस पार्टी आ रही है। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान किए गए विकास कार्यों को जन पटल पर रखते हुए कहा कि पार्टी 36 बिरादरी का समान विकास करवाने में विश्वास रखती है। जबकि भाजपा फूट डालो की राजनीति कर रही है। राममंदिर के नाम पर जनता का बांटा जा रहा है जबकि उनकी ओर से शैशवकाल से ही राम का नाम लिया जा रहा है। राम सभी के हैं। उनको अगडी-पिछडी जाति में डालना गलत है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य की शुरूआत की जाती है तो राम का नाम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौ.भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने के बाद प्रत्येक घर की महिला व पुरूष को 6000-6000 रूपये प्रतिमाह, 300 यूनिट बिजली फ्री, बीपीएल परिवारों को प्लाट दिए जाएगें। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ जिले का एनसीआर में शामिल कराया गया था वहीं जाटपाली में केंद्रीय विवि स्थापित करवाया। जहां देशभर के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में भाजपा सरकार ने केवल नाम बदले हैं जबकि उनके समय में करवाये गए कार्यों पर सफेदी भी न करवा सकी। इस मौके पर पूर्व सरपंच देशराज यादव, कृष्ण यादव, सुरेश कुमार, सम्राट यादव, सुनील कमार, वेदप्रकाश सहित ग्रामीण हाजिर थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *