कांग्रेस ने सदा ही भेदभाव व क्षेत्रवाद की राजनीति की: डा. अजय सिंह चौटाला

0

City24news@अशोक कौशिक
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मंगलवार नांगल चौधरी व अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसभाएं की और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। नांगल चौधरी हलका में शिमला व गांवड़ी जाट में जनसभा की। इसके बाद गांवड़ी जाट में कार्यकर्ता राकेश की दादी के निधन पर शोक जताया। गांवड़ी से मोरूंड जाते वक्त नांगल दर्गू में चौधरी देवीलाल के समय के पुराने कार्यकर्ता हरफूल के पिता घर पहुंचे तथा उनका हालचाल जाना। फिर कांशीराम रावत के मोरूंड स्थित आवास पर विवाह समारोह में शामिल हुए। यहां से डॉ. अजय सिंह चौटाला अटेली विधानसभा के गांव सराय-सुरानी, खोड़ व बोचड़िया में पहुंचे और तीनों जगह जनसभा की। इन जनसभाओं की अध्यक्षता जिला प्रधान डा. मनीष शर्मा ने की।
इन जनसभाओं में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी का हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। वह खुद भी ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर समाधान करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है। जनसभा में उन्होंने कहा कि छह साल पहले ही जजपा पार्टी का गठन हुआ था। गठन के महज नौ माह में भी पार्टी ने तीन चुनाव झेले। फिर भी विधानसभा में 10 विधायक चुनाव जीतकर आए और सत्ता में भागीदारी की। सत्ता में भागीदारी मिलते ही विश्वव्यापी कोरोना महामारी आ गई। पहला, फिर दूसरा और तीसरा फेज सामने आया। दो साल निरंतर यही चलता रहा। कोरोना से थोड़ी मुक्ति मिली तो किसान आंदोलन चल पड़ा। इस तरह जजपा को एक से दो साल ही काम करने का मौका मिला। अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही भेदभाव व क्षेत्रवाद की राजनीति की है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कभी भी इस पक्ष में नहीं रहे। उन्हें पूरा हरियाणा अपना कुनबा लगता है। इस कुनबे में शामिल हर वर्ग युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान व व्यापारी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। युवा दुष्यंत चौटाला के हाथ जितने मजबूत होंगे, हरियाणा उतनी ही तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। ऐसे में आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला को विकास की बागडोर दें, ताकि हर वर्ग की किस्मत का ताला उस चाबी से खोला जा सके।
इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, जिला पार्षद प्रदीप, सुलोचना ढिल्लो, सुविधा शास्त्री, अमरसिंह ब्रह्मचारी, बिरेंद्र बनिहाड़ी, कुलदीप कलवाड़ी, महेंद्र बडेसरा, रामकुमार मकसूसपुर, सावित्री गुर्जर, महेंद्र खन्ना, हरचंद तोबड़ा, राजकुमार जांगड़ा, रोहताश बड़गांव, रतनसिंह चेयरमैन, विजय छिलरो, अजय एडवोकेट, विरेंद्र घाटासेर, धर्मवीर यादव, प्रमोद ताखर, हजारीलाल लंबोरा, रमेश इसराना, डा. सुनीता यादव, सुषमा यादव, जिलेसिंह गुर्जर, चैनसुख तोताहेड़ी, माडूराम, लक्खा गुर्जर, राजकुमार जेई, धर्मबीर अकबरपुर, सुनील गांवड़ी, जोगेंद्र निजामपुर, देवेंद्र पवेरा, विकास गांवड़ी, सतबीर नांपला, दीपक यादव, अमित भांखरी, लीलाराम कालबा, रामचंद्र शिमली, ओमप्रकाश पंडित, गुरुदीप सरदार, सुनील श्योराण, रवि भालोठिया व अंशु बड़कोदिया सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *