आमजन की प्रॉपर्टी आईडी सहित स्वामित्व योजना से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही किया जा रहा समाधान

0

नगर पालिकों व नगर परिषद तथा बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन 
जिले में कुल 07 शिकायतें प्राप्त 06 का मौके पर समाधान 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने बताया कि जिला के नगर पालिकाओं व नगर परिषद और बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से संबंधित शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका समाधान किया जा रहा है। सोमवार को नगर परिषद व नगर पालिकों में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।                                                                                                                                                                                        अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद नूंह में दो शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक का मौके पर समाधान किया तथा एक शिकायत को संबंधित अधिकारी को भेजा गया है, तथा नगर पालिका पुन्हाना में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनका तुरंत मौके पर समाधान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तावडू़ व फिरोजपुर-झिरका में आज कोई शिकायत नही आई। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 06 शिकायतों का मौके पर निपटान कर दिया गया है और 01 शिकायत को पेंडिग रखा गया है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना के कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नगीना निवासी तबस्सुम पत्नी हसीन द्वारा अपनी प्रोपटी में सुधार के लिए शिकायत दी थी जिसको मौके पर समधान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed