शनिवार को कनीना क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी के बीच शीत लहर से बढी ठंड 

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | फाल्गुन मास लगने के सप्ताहभर बाद भी मौसम परिवर्तन के चलते ठंड में उतार-चढाव बना हुआ है। शनिवार को तेज हवा के बीच हुई बूंदाबांदी से गेहूं तथा सरसों की फसल लेट गई है वहीं ठंड ने दुबारा से प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट आने से सर्दी महसूस होने लगी है। शीतलहर के चलते उन नागरिकों को अधिक परेशान का सामना करना पड़ा जिन्होंने सर्दी को जाया मान लिया था। ठंड बढने से दुबारा से गर्म कपड़े उठा लिए हैं। शनिवार को कनीना क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 133 दर्ज किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को भी बादलवाई रह सकती है। जिसके चलते तापमान कम रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *