शीत लहर के साथ बढ रहा ठंड का मिजाज,बादलवाई के बीच निकली हलकी धूप 

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | माघ मास की अमावस्या के बाद बिना धुंध कोहरे के शीत लहर चलने से ठंड का मिजाज पुन: बढ गया है। तापमान में गिरावट आने से उल्टे पैर आ गई है। नतीजतन ग्रामीण वायरल फीर की चपेट में आ रहे हैं। आसमान में बादलवाई होने से सोमवार को क्षेत्र में शीतलहर चली। जिसके चलते उन नागरिकों को अधिक परेशान का सामना करना पड़ा जिन्होंने सर्दी फीकी मानकर गर्म कपड़े सुरक्षित करने शुरू कर दिए थे। ठंड बढने से दुबारा से गर्म कपड़े उठा लिए हैं। सोमवार को कनीना क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 309 दर्ज किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि आगामी दो दिन तक बादलवाई रह सकती है। जिसके चलते तापमान कम रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *