शहीदों के प्रति शुक्रगुजार रहें देशवासी: राजेश नागर

0

कौराली गांव में शहीद देवेंद्र सिंह भाटी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने गांव कौराली में तिरंगा यात्रा निकालकर अमर शहीद देवेंद्र सिंह भाटी की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया और यहां एक पेड़ मां के नाम लगाकर सभी को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि 15 अगस्त हमें हमारी स्वतंत्रता के प्रति सचेत करता है और देश की आजादी के लिए शहीद हुए लोगों के प्रति नतमस्तक करता है। हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का दिल से सम्मान करना चाहिए और स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर अवश्य ही अपने भवनों पर तिरंगा फहराना चाहिए। विधायक नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश और देश के बाहर रहने वाले भारतवासी भी 13 से 15 अगस्त तक अपने भवनों पर तिरंगा लहरा रहे हैं साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कर रहे हैं।

नागर ने कौराली गांव के शहीद देवेंद्र सिंह भाटी के प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई की और उनकी प्रतिमा को नतमस्तक होकर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही यहां एक पेड़ मां के नाम भी लगाया। उन्होंने सभी से कहा कि पर्यावरण सुरक्षित है तो जीवन सुरक्षित है। इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी देश के पर्यावरण को सुधारने और अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की प्रेरणा लें। नागर ने कहा कि हम सभी को भाईचारा के साथ रहना है और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखना है।

राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की जा रही घोषणाओं से विपक्ष सन्न है। विपक्ष को समझ नहीं आ रहा है कि वह जनता के बीच में कैसे जाएं। तमाम घोटालों को अंजाम देने वाला विपक्ष आज सत्ता की मलाई चाटने के लिए बेताब नजर आ रहा है। इसके लिए वह किसान, खिलाड़ी, मजदूर सभी को झूठ आंकड़े दिखाकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है। जबकि हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों को भाजपा के साथ मजबूती से जोड़ रहे हैं।

इस अवसर पर अशोक सरपंच कौराली, अजीत सिंह, रोतान सिंह पूर्व सरपंच कौराली, राजेश सोलंकी पूर्व सरपंच कौराली, महेंद्र सिंहए सुंदर सिंह, नेपाल सिंह, कुलबीर फौजी, भगत सिंह, रूपेश पंच, ब्रह्म फौजी, सतीश सरपंच इमामुद्दीनपुर, मुकेश पूर्व सरपंच चांदपुर, राजेश्वर पूर्व सरपंच, राजेंद्र सिंह, जुगनू पंच, जितेंद्र पंच, तरुण पंच, गोपाल पंच, पवन शर्मा ग्राम सचिव, तेजवीर, रेशम सिंह, रामबीर सिंह अधाना चेयरमेन, दीपक अधाना, तातानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *