लोहारू की अनाज मंडी में आयोजित ‘‘म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा’ जन आशीर्वाद रैली में गरजे मुख्यमंत्री नायब सैनी

0

विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, बताने के लिए कुछ नहीं है, वो लोग झूठ का सहारा लेकर के लोगों में भ्रम फैला रहे:सीएम सैनी
भाजपा सरकार ने 10 सालों में इतने काम किए हैं जिनसे कांग्रेस को तरह-तरह की पीड़ाएं हो रही : नायब सैनी
लोहारू की रैली में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद संभालने से लेकर अब तक के काम गिनवाए

City24news/सोनिका सूरा
सिवानी/लोहारू| प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लोहारू की अनाज मंडी में आयोजित ‘‘म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा’ विशाल जन आशीर्वाद रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, बताने के लिए कुछ नहीं है, वो लोग झूठ का सहारा लेकर के लोगों में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। भूपेंद्र हुड्डा की सरकार में 2-2 रुपये के चेक देकर किसानों को अपमानित किया गया। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का शोषण किया, भोले-भाले किसानों को दफा 4 और 6 का डर दिखाकर उनकी जमीन को कांग्रेस सरकार ने हड़प कर दिल्ली में बैठे दामाद को खुश करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि लोहारू की अनाज मंडी में उमड़ी भीड़ में साबित कर दिया है कि रिकॉर्ड मतों से यहां कमल का फूल खुलेगा और तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए नायब सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के नेता जनता को जवाब दे कि कांग्रेस सरकार में युवाओं को कैसे पर्ची और खर्ची के आधार सरकारी नौकरियां दी जाती थी। कांग्रेस के लोग इस बात का भी जवाब दे कि मिर्चपुर और गोहाना के दलितो के धरों को आग के हवाले करने का काम कांग्रेस सरकार में हुआ था। कांग्रेस की सरकार में किसानों पर गोलियां चलाई गई इसका जवाब भी कांग्रेस को जनता के बीच जाकर देना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो कर्मचारियों के ट्रांसफर भी भ्रष्टाचार के पैमाने पर होते थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में इतने काम किए हैं जिनसे कांग्रेस को तरह-तरह की पीड़ाएं हो रही है। श्री सैनी ने कहा कि मैने कालका के अंदर ऐपल मंडी के उद्घाटन के दौरान मैने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल पूछे थे, लेकिन किसी ने भी आज तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो काम करती है उसकी एक-एक पाई का हिसाब हर साल जनता के बीच जाकर देती है। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं बचा है। 

लोहारू की सरदारी के सामने अपने एक-एक दिन का हिसाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैने 12 मार्च से सेवा के रूप में कार्य शुरू किया था। अगर मैं 10 साल के कार्यों को बताने लगूं तो 8-10 घंटे लगेंगे जिसे सुनते-सुनते कांग्रेस के लोग थक जाएंगे, लेकिन हमारे किए हुए कामों को बोलते हुए हुए हम नहीं थकेंगे। श्री सैनी ने कहा कि 13 मार्च को हमने विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया और 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। 6 जून को आचार संहिता हटी तो पहला कार्य 7 जून को हमारी सरकार ने 84 लाख लोगों को जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है हैपी कार्ड देकर किया। अब गरीब व्यक्ति फ्री में 1000 किलोमीटर की यात्रा रोडवेज की बसों में कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार देने का काम किया। हमने 50 हजार नौकरियां और देने का निर्णय लिया और लगातार इंटरव्यू लेकर युवाओं को रोजगार दिया। 9 जून को हमारी सरकार ने हरियाणा की एसी/बीसी वर्ग की धर्मशालाओं के नवीनीकरण के लिए एक ही कलम से 118 करोड़ रुपये जारी किए। 10 जून को हमारी सरकार ने 20 हजार लोगों को 100-100 गज के प्लॉट के कागज और कब्जा देने का काम किया किया। सीएम सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो सिर्फ गरीब लोगों को लॉलीपॉप दिया था। ना तो कांग्रेस सरकार ने प्लॉट पर कब्जा दिया और ना ही प्लॉट के कागज दिए। 

अपने कामों को गिनवाते हुए नायब सैनी ने कहा कि गरीब घरों को मुफ्त बिजली देने की योजना के तहत हमारी सरकार ने उनकी छतों पर दो किलोवाटर तक सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया। सोलर पैनल पर आने वाला 1 लाख 10 हजार का खर्चा मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीब लोगों को फ्री बिजली देना है। नायब सैनी ने कहा कि 17 जून को हमारी सरकार ने 20 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को बिजली के सरचार्ज से मुक्ति दिलाई। अब अगर कोई गरीब व्यक्ति 2 किलोवाट तक बिजली खर्च करता है तो उसके बिल पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 जून को हमारी सरकार ने श्रमिकों के लिए हितो के लिए बड़े निर्णय लिए। 

कच्चे कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित की, 2 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से 525 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए*

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 29 जून को ओबीसी वर्ग की क्रीमिलेयर की व्यवस्था 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की है। 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की नौकरियां को सुरक्षित करने का काम हैं।

*झूठ बोलने वाली कांग्रेस के नेताओं को सबक सिखाना है*

मुख्यमंत्री नायब सैनी उमड़े जनसैलाब से गदगद होकर सभी लोगों का आभार जताया और आग्रह करते हुए कहा कि 1 जून को एकजुट होकर सभी लोग खुद भी कमल का बटन दबाएं और दूसरों से भी दबवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप लोगों ने मेरे सिर पर जो सम्मान की पगड़ी रखी है उसका मैं पूरा मान और सम्मान रखूंगा। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस के लोगों की फितरत ही झूठ बोलने की है इसलिए कांग्रेस को सबक सिखाना है।

विकास कार्यों के लिए  की पंचायतों को दिए करोड़ों 

नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 सालों में मैरिट के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी हैं और 4 अक्टूबर यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले भाजपा सरकार ने यहां पंचायतों के खातों में विकास कार्यों के लिए कई करोड़ किए हैं। 

*जनता का उत्साह बता रहा है,तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी हरियाणा में बीजेपी की सरकार*

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा आज मैं आप लोगो के बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। अपार भीड़ और लोगों का उत्साह देखकर मेरा विश्वास बढ़ गया है कि आप लोग हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के दौरान हरियाणा में अलग-अलग जगह जा रहा हूं सभी जगहों से एक ही बात लोग बोल रहे हैं कि 4 अक्टूबर को परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा और प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।  

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हमेशा भ्रष्टाचार और आतंकवाद का बोलबाला था। प्रतिदिन बड़े-बड़े शहरों पर आतंकवादी हमले होते थे और अशांति का माहौल था। आज  बिना भय व भ्रष्टाचार के हर कार्य पारदर्शिता से होकर देश आगे बढ़ रहा है। गरीब, मजदूर को बिन मांगे हक मिल रहा है।

गरीब परिवार को नल से स्वच्छ जल, हर घर से सिलेंडर, जन धन योजना से खाता खुलवाने, हर घर में शौचालय आदि की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान के चूरू, सीकर और झुंझुनूं तीन जिलों के लिए पीने के लिए पानी के लिए हजारों करोड रुपए की योजना मंजूर करना प्रदेश के लिए बहुत सौभाग्य व हित की बात है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। गरीब व जरूरतमंद परिवारों को उनका हक दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की प्रत्येक वर्ग के हित में लागू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि लोहारू की अनाज मंडी की भीड़ में साबित कर दिया है कि 4 अक्टूबर को जब हरियाणा के विधानसभा चुनाव की गणना की जाएगी तो पूर्ण बहुमत से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

*10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के साथ-साथ लोहारू की तस्वीर को बदला है सीएम सैनी ने : वित मंत्री जेपी दलाल*

सम्मेलन को वित मंत्री जेपी दलाल  ने भी संबोधित किया।  पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के साथ-साथ लोहारू की तस्वीर को बदला है। सड़कों का जाल बिछा है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। इस मौके पर उन्होंने लोहारू में हुए विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि यह स्व चौधरी बंसी लाल की कर्मभूमि है। इस क्षेत्र में चौधरी बंसीलाल ने ईख और धान का जो सपना देखा था उसे सपने को नेहरो के आखिरी तेल तक पूरा पानी पूछ कर भाजपा सरकार ने पूरा करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में बिना पर्ची-बिना खर्ची के मैरिट पर युवाओं को नौकरियां मिली हैं। आज गरीब के घर के बच्चे भी हरियाणा में अधिकारी लग रहे हैं, जिन्होंने पहले कभी सोचा भी नहीं था।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हल्का लोहारू से विशेष लगाव है। इसी के चलते उन्होंने लोहारू के विकास के लिए दिल खोलकर पैसा दिया है। परिणामस्वरूप लोहारू में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री की विशेष कृपा रही है। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर क्षेत्र का बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास करवाया है।हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। 

 वित मंत्री ने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सिंचाई के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।    लोहारू क्षेत्र एक हरा भरा खुशहाली से भरपूर प्रदेश का विकसित क्षेत्र बन जाएगा।

 उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाएं। प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है ।  भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी।

रैली में अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *