बजट में बल्लभगढ़ का नाम तक लेना भूले मुख्यमंत्री नायब सिंह: मनोज अग्रवाल

आंकड़ों की बाज़ीगरी का नायाब नमूना है नायब सरकार का बजट: मनोज अग्रवाल
City24news/सुमित गोयल
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने नायब सरकार के प्रथम बजट को जनविरोधी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार राज्य को कर्जे में डूबो रही है। हरियाणा पर कर्जा इस सरकार में लगातार बढ़ता जा रहा है और जिस तरह का यह बजट है उससे प्रदेश सरकार पर कर्ज और अधिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसी के लिए भी कुछ नहीं है। यानी एक तरह से इस बजट को शब्दों का मायाजाल ही बताया है, जोकि कर्ज बढ़ाने वाला है। मनोज अग्रवाल ने बल्लभगढ़ के स्थानीय भाजपा विधायक की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा की झूठ और जुमलों के भरोसे तीसरी बार विधानसभा पहुंचने वाले स्थानीय भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री की निष्क्रियता के चलते ही नायब सरकार के प्रथम बजट से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का नाम तक गायब है। बल्लभगढ़ की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री ने ख़ारिज कर हमारे साथ पक्षपात किया है।