छठ पर्व केवल बिहार का पर्व नहीं ब्लकि पूरे देश का पर्व बन गया है: कुसुम भाटी
–आस्था और सूर्योपासना का यह महापर्व देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: संजीव कुमार
समाचार गेट/संजय शर्मा
फरीदाबाद। छठ पूजा समिति द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ भूपानी एक्सटेंशन में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर सीएम विडों ऐमिनेंट पर्सन कुसुम भाटी व पार्षद संजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कुसुम भाटी ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल बिहार का पर्व नहीं ब्लकि पूरे देश का पर्व बन गया है। उन्होनें कहा कि छठ पर्व से लोगों में प्यार व भाईचारा बढ़ा है और लोग इस पर्व को मिलजुलकर मनाते हैै। उन्होनें कहा कि छठी मैया सभी के घरों में खुशहाली व समृ़द्वि लाए बस यही कामना वो करते है। संजीव कुमार ने कहा कि आस्था और सूर्योपासना का यह महापर्व देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर हरपाल भाटी,संदीप भाटी,मुकेश भाटी,शुभम भाटी,अनमोल भाटी,दिलीप भाटी,समयपाल भाटी,प्रकाश,संतोष भाटी,सुनीता,आशा भाटी,अनिता भाटी,राजेश कुमार झा,बबलू चौरसिया,भावनी झा,चन्दन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
