चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नसीमा हुसैन एडवोकेट ने करनाल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल लोकसभा से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी आदरणीय मनोहर लाल से मुलाकात कर उन्हें ईद-उल-फ़ितर के पावन पर्व की मुबारक़बाद व आगामी चुनाव में रिकॉर्ड जीत की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर मनोहर लाल ने भी भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन को ईद की मुबारक़बाद दी। 

    चौधरी ज़ाकिर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी दूरगामी सोच की बदौलत पिछले साढे 9 वर्षों में प्रदेश को विकास व उन्नति में देश में अव्वल नंबर पंहुचाने का काम किया है। उन्होंने नेता नहीं बल्कि हरियाणा का बेटा बनकर इस प्रदेश का विकास किया है। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकास के मामले में नई ऊंचाईयों पर ले जाने का कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *