बल्लभगढ़

रथ यात्रा का निमंत्रण देने  चुलकाना धाम से आए पुजारी

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। हरिद्वार से चुलकाना धाम 200 किलोमीटर की भव्य रथ यात्रा 25 फरवरी  से निकाली जाएगी। यात्रा के संबंध में चुलकाना धाम के पुजारी देंवद्र गुरुवार को शहर वासियों को निमंत्रण देने आए। पुजारी देवेंद्र ने बताया...

बल्लभगढ़ में रहने वाले संत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

व्यापारियों ने किया संत का स्वागत city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित उदासीन साधु आश्रम के संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद महाराज को भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का निमंत्रण मिला। निमंत्रण मिलने की खुशी में शहर के व्यापारियों ने गुरुवार को आश्रम में पहुंचकर संत को शॉल उढाकर मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की। संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद महाराज को निमंत्रण मिलने की खबर पाकर व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता, संगठन के सदस्य कालीचरण गुप्ता, योगेश गर्ग और राजेंद्र दलाल सहित अन्य लोग आश्रम में पहुंचे और संत को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद ने बताया कि वह यहां से 19 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद 24 जनवरी को वापिस बल्लभगढ़ आएंगे। व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को मोहना रोड मार्केट में मिठाई बांटी जाएगी। वहीं 24 जनवरी संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद का भी अयोध्या से आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वामी को निमंत्रण मिलना बल्लभगढ़ वासियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में बांटेंगे 500 किलो लडडू

शहर में श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़।अयोध्या में करीब 500 साल के बाद भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अपने सिंहासन पर विराजेंगे। मंदिर निर्माण...

श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में व्यापारी बांटेंगे 500 किलो लडडू

शहर में श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। अयोध्या में करीब 500 साल के बाद भगवान श्रीराम 22...

शहीद राजेश थापा सीनियर सेकंडरी स्कूल के नए बहुलंजिला भवन की रखी आधारशिला

कहा करीब 5 करोड़ 50 लाख की लागत से तीन मंजिल और करीब 36 कमरों के साथ लेटेस्ट तकनीकी सुविधाओं...

बल्लबगढ़ का हर घर मनायेगा दीपावली -भाई भारत भूषण

city24news@ब्यूरो बललभगढ़ | सेक्टर-3 सामुदायिक भवन, बल्लबगढ़ में   शनिवार को आयोजन कर शिक्षाविद  भाई भारत भूषण ने घर-घर दीप पहुंचाने का प्रण किया और आह्वाहन किया के आने वाली 22 जनवरी को बल्लबगढ़ के हर घर में दीपावली मनायी जाएगीI दीप वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा आरएसएस के प्रमुख श्री गंगा शंकर मिश्र , विश्वहिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी, परमपुज्य भईया जी महाराज व डॉ अश्विनी गौर जी भी उपस्थित रहे । भाई भरत भूषण ने बताया कि 22 जनवरी को 500 साल के बाद अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला विराज रहे हैं तो इस ऐतिहासिक क्षण को सभी बल्लभगढ़वासियों ने एक उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। जैसा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है इस दिन सभी भारतवासी अपने घरों और आसपास के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। हजारों लोगों ने एक साथ प्रण लिया है कि रामलला के स्वगतोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोग हरसंभव प्रयत्न करेंगे। यह हमारी पीढ़ी के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हम इस क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं।  इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाई भारत भूषण ने बताया कि आज 6 जनवरी 2024, शनिवार को सेक्टर 3 में प्रातः 10 बजे से दीप वितरित किए गए इसके बाद 12 बजे से प्रसाद वितरण किया गया। जहां रामज्योति जलाने के लिए दीप और रामप्रसादी लेने के लिए क्षेत्रवासियों की हज़ारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी  इस अवसर पर मुख्यत: रमेश भारद्वाज जी जिला सुसाशन विभाग बीजेपी, श्रवण चौधरी अध्यक्ष शिव मंदिर, रामलीला कमेटी के प्रधान शिव सिंह मलिक, रघुनाथ मंदिर के प्रधान ग्यानपाल खटाना, तायल जी, सतीश शर्मा जी , अजय यादव जी , पुष्पेंदर त्यागी जी, विक्की कौशिक, अमित चौधरी व प्रशांत राठौर इत्यादि मौजूद रहें ।

आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी की हुई मीटिंग

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों की मीटिंग बल्लभगढ़ के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित हुई। इस मीटिंग...

महिमा शर्मा बनी एनएसएस शिविर की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका

सात दिवसीय शिविर में महिमा शर्मा चुनी गयी बेस्ट वालंटियर शिविर हमें टीम भावना सिखाता हैं - मुख्य अतिथि बीआरसी...

सरकारी योजनाएं पहुंचने का एक बड़ा माध्यम है विकसित भारत संकल्प यात्रा

बीजेपी नेता टीपर चंद शर्मा ने सिंगला धर्मशाला, सीही गेट, सेक्टर 1 में विकसित भारत संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया   city24news@ब्यूरो...