बल्लभगढ़

पुरानी तहसील में वकीलों ने हवन यज्ञ कर बांटी मिठाई

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने की खुशी में बल्लभगढ़ स्थित पुरानी तहसील कंपाउंड परिसर में वकील और वसीका नवीस ने हवन यज्ञ कर गुलाब जामुन मिठाई बांटी। हवन यज्ञ में बार असोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विकास दलाल, एडवोकेट बृजमोहन वशिष्ठ, वरिष्ठ उपप्रधान एडवोकेट राकेश कुमार, सचिव एडवोकेट उमा शंकर, सह सचिव एडवोकेट अजित सिंह, एडवोकेट राखी चौहान, एडवोकेट नरेश भाटी, एडवोकेट ललिता गर्ग, एडवोकेट राजू मौर्या, भूपेंद्र सिंह व लोकेश आदि ने मंत्रोच्चारण के बीच आहूति डालीं।

श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट ने बांटे 101 किलो लडडू

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ शहर की मोहना रोड मार्केट में श्रीराम मंदिर के उपलक्ष्य में श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट की ओर से गुप्ता होटल चौक पर  गुप्ता मिष्ठान पर 101 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में श्याम सुंदर गोयल, बृजभूषण गोयल, प्रदीप गुप्ता, विपिन शर्मा, धीरज सिगंला व केसी गुप्ता ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया

बल्लभगढ़ में व्यापारियों ने बांटे 500 किलो लडडू

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | शहर सोमवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह  के उपलक्ष्य में व्यापरियों ने 500 किलो लडडू बांटे।शहर के घी व्यापारी महेश मित्तल, प्रमोद मित्तल व अमित मंगला ने 500 साल बाद राम आने की खुशी में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के हाथों  पूरे बाजार में 500 किलो लड्डू बंटवाए। इस दौरान आतिशबाजी चलाते हुए जय श्री राम का जयघोष भी किया। इस अवसर पर शहर के व्यापारी मौजूद रहे। 

पत्रकार एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित  

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | रविवार 21 जनवरी को बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा...

बाजार में दुकानदारों को वितरित किए राम ध्वज

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | अयोध्या नगरी में श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्साह में व्यापारी संगठन मोहना रोड के...

रथ यात्रा का निमंत्रण देने  चुलकाना धाम से आए पुजारी

city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। हरिद्वार से चुलकाना धाम 200 किलोमीटर की भव्य रथ यात्रा 25 फरवरी  से निकाली जाएगी। यात्रा के संबंध में चुलकाना धाम के पुजारी देंवद्र गुरुवार को शहर वासियों को निमंत्रण देने आए। पुजारी देवेंद्र ने बताया...

बल्लभगढ़ में रहने वाले संत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

व्यापारियों ने किया संत का स्वागत city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित उदासीन साधु आश्रम के संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद महाराज को भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का निमंत्रण मिला। निमंत्रण मिलने की खुशी में शहर के व्यापारियों ने गुरुवार को आश्रम में पहुंचकर संत को शॉल उढाकर मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की। संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद महाराज को निमंत्रण मिलने की खबर पाकर व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता, संगठन के सदस्य कालीचरण गुप्ता, योगेश गर्ग और राजेंद्र दलाल सहित अन्य लोग आश्रम में पहुंचे और संत को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद ने बताया कि वह यहां से 19 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद 24 जनवरी को वापिस बल्लभगढ़ आएंगे। व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को मोहना रोड मार्केट में मिठाई बांटी जाएगी। वहीं 24 जनवरी संत वेदांताचार्य स्वामी कामेश्वरा नंद का भी अयोध्या से आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वामी को निमंत्रण मिलना बल्लभगढ़ वासियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में बांटेंगे 500 किलो लडडू

शहर में श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़।अयोध्या में करीब 500 साल के बाद भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अपने सिंहासन पर विराजेंगे। मंदिर निर्माण...

श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में व्यापारी बांटेंगे 500 किलो लडडू

शहर में श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी city24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। अयोध्या में करीब 500 साल के बाद भगवान श्रीराम 22...