फरीदाबाद

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है – राजेश नागर

सेक्टर 77 में आयोजित टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा फुटबॉल एवं बास्केटबॉल खिलाडिय़ों ने की भागीदारी City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। सेक्टर 77 स्थित नवआरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय बास्केटबॉल एवं फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और खेलों को जीवन का प्रमुख अंग बनाने पर बधाई दी। विधायक नागर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का प्रमुख अंग होना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और व्यक्ति का जीवन भी निखरता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का जीवन संयमित होता है और उसे जीवन में आने वाली चुनौतियों से भलीभांति निपटना आता है। राजेश नागर ने कहा कि खेलों के जरिए आप अपनी आजीविका भी कमा सकते हैं। आज हरियाणा की सरकार द्वारा दिए गए इनाम की राशियों और नौकरियों के सहारे अनेक खिलाडिय़ों ने अपने परिवारों की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। नागर ने सभी भागीदारों और आयोजकों को भी सुंदर सफल आयोजन की बधाई दी। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का आयोजक जितेंद्र नागर आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों एवं स्पोट्र्स अकादमियों से 400 से अधिक खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। दो दिन चले इस टूर्नामेंट के विजेताओं को विधायक राजेश नागर ने इनाम और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर लोकेश गुलाटी, ऋषि पाल नागर, वेद प्रकाश यादव, राजबीर नागर, सुरेश गुलाटी, राजेश सहगल, करतार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

डी.पी.एस.जी. कप का द्वितीय संस्करण, डीपीएसजी में  हुआ आरंभ 

City24news@संजय शर्मा  फरीदाबाद | बहुप्रतीक्षित डी.पी.एस.जी. कप का द्वितीय संस्करण आज डी.पी.एस.जी.फ़रीदाबाद में शुरू हुआ, जो उभरते एथलीटों के लिए एक...

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बत्रा हॉस्पिटल द्वारा लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

समाचार गेट/अंतराम फरीदाबाद। जन स्वास्थ्य जांच अभियान के अंतर्गत बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 16 स्थित श्री...

 विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए:जसलीन कौर 

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। डीसीपी क्राइम जसलीन कौर ने कहा है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की तरफ भी ध्यान...

मोदी जी के 10 वर्षों में देश का हुआ आर्थिक और सामाजिक विकास : राजकुमार वोहरा

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद।  भाजपा फ़रीदाबाद आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग का सदस्यता ग्रहण...

कांग्रेस ही कर सकती है सबका भला: महेन्द्र प्रताप सिंह

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ही सभी का समान...