फरीदाबाद

खेड़ी कलां गांव में आयोजि विशाल दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया

सबसे बड़ी कुश्ती 31000 रुपए की बराबरी पर छूटीCity24news/ब्यूरोफरीदाबाद। गांव खेड़ी कलां में प्रतिवर्ष की भांति रक्षाबंधन के पावन पर्व...

सराय ख्वाजा जेआरसी का मच्छरों से बचाव हेतु स्वच्छता अभियान     

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद | गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस...

दिव्यांग बच्ची कोमल वृद्वाश्रम में मनाएगी अपना 14वां जन्मदिन

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद | बच्चे अपने जन्मदिन को मनाने के लिए उतावले रहते है क्योकि उन्हें पता है कि जन्मदिन  पर ढेर...

शिक्षा संस्कृति एवं तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद | सेक्टर 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के जीवा इंटरैक्ट क्लब ने न्यूयॉर्क, संयुö राज्य अमेरिका में रहने...

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

City24news/कविता गौड़फरीदाबाद | संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों...

त्यौहार नजदीक आने पर सक्रिय नहीं हो रहा फूड सेफ्टी विभाग, घेवर खाकर आधा दर्जन बच्चे हुए बीमार

दुकान पर जाकर लोगों ने किया हंगामा, तो पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग ने मौके से लिया सैम्पलCity24news/कविता गौड़फरीदाबाद।...

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक

कांग्रेसी नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलिCity24news/ब्यूरोफरीदाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 80वें जन्मदिवस को  कांग्रेसी...

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रपति को बांधी राखी 

स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि लगातार देश के तीसरे राष्ट्रपति को राखी बांधने पहुंचे बच्चेफरीदाबादविद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट ने रक्षा बंधन पर्व पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल के चार छात्र सहित प्रिंसिपल एवं कोर्डिनेटर भी साथ रहे। राष्ट्रपति से मिलने के बाद बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए। स्कूल निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। देश के नेतृत्व से मिलना भी इसका एक अंग है। इसी कड़ी में रक्षा बंधन के अवसर पर हमारे स्कूल के छात्रों कक्षा छह से हर्षिता, कक्षा आठ से माही त्यागी एवं आरुष और कक्षा नौ से आरना राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने अपनी प्रिंसिपल रेखा मलिक और कोर्डिनेटर पूजा शर्मा के साथ महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। राष्ट्रपति ने सभी से प्रेमपूर्वक मुलाकात की और हालचाल जाना। उनके बारे में छात्रों के अनुभव प्रेरणादायक रहे। छात्रों का कहना है कि महामहिम मुुर्मु देश के सर्वोच्च पद पर होने के बाद भी बहुत दयालु हृदय हैं। उनकी मुस्कुराहट शक्ति प्रदान करती है। इस बारे में निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट निरंतर राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। हमारे बच्चों ने निरंतर तीन राष्ट्रपतियों के साथ मिलने का अनुभव प्राप्त किया है। जिनमें वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उनसे पूर्व राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविंद और उनसे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी हमारे स्टूडेंट मिल चुके हैं। यादव ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में साहस और सम्मान की भावना का विकास होता है। जिसके लिए वह भविष्य में स्वयं भी प्रयास करते हैं। आपको बता दें कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा ग्रेटर फरीदाबाद और सेक्टर दो बल्लभगढ़ में दो ब्रांचेज का संचालन होता है। स्कूल ने बेटियों को निशुल्क प्रवेश देकर क्षेत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ किया है। प्रबंधन ने ग्रामीण अंचल में बेस्ट सीबीएसई स्कूल खोलकर लोगों का विश्वास जीता है। वहीं खेलों के क्षेत्र में भी स्कूल आज एक बड़ा नाम है। स्कूल की घरौड़ा ब्रांच में पांच खेल अकादमी का संचालन हो रहा है।

बहन से राखी बंधवाने आए युवक की गोली मारकर हत्या

दीनबंधु कॉलेज सांपला रोहतक में आर्किटेक्ट की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करता था City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के आदर्श नगर में...