फरीदाबाद

सामाजिक ताकतों का मिलकर सामना करने की जरूरत : लखन सिंगला

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि होली रंगों का त्यौहार होता...

 शिव नादर स्कूल ने नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का ख़िताब अपने नाम किया

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | पर्यावरण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई अनोखी पहल के...

आपसी वैरभाव भुलाकर भाईचारे से मनाएं होली का त्यौहार : कृष्णपाल गुर्जर

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, कैल गांव स्थित भाजपा कार्यालय पर भव्य...

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने दी जिला वासियों को होली पर्व की बधाई

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद जिला वासियों को होली व रंगोत्सव पर्व पर...

आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेड्रस एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेड्रस एसोसिएशन(फिस्टा) का होली मिलन समारोह  सेक्टर-12 सेट्रल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर...

आरडब्लूए एसी नगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पुहंचे कृष्णपाल गुर्जर

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। होली के पावन पर्व के अवसर पर आरडब्लूए एसी नगर के प्रधान दिनेश बंसवाल,उपप्रधान बशारत हुसैन,महासचिव दीपक कुमार,कोषाघ्यक्ष...

मूल्यों, संस्कारों एवं संस्कृति पर चल रहा है ओम योग संस्थान : विजय प्रताप सिंह

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | पाली-सोहना रोड़ स्थित ओम योग संस्थान में आयोजित वार्षिक समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा...

होली के अवसर पर बत्रा हॉस्पिटल फरीदाबाद ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

समाचार गेट/ब्यूरो फरीदाबाद। बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 55 हाउसिंग बोर्ड के शिव मंदिर में स्वास्थ्य जांच...

शहीदों के बलिदान के कारण हम आजाद हुए -राजेश नागर 

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद |तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब शहीदों के बलिदान के कारण है।वह यहां गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आजादी सबसे कीमती चीज है इसे हमारे लिए कमाने के लिए हमारे पुरखों ने बलिदान दिए, जेलों में गए और यातनाएं सहीं। इनमें भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज इन तीनों के बलिदान का दिन है। हमें अपने क्रांतिकारियों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और उनके चरित्र को हमेशा अपने दिलों में याद रखना चाहिए। नागर ने कहा कि हमारे देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का बड़ा योगदान है। इसके लिए हमें उनका हमेशा ऋणी रहना चाहिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित कर गांव के लोगों ने बड़ी मिसाल पेश की है। आज जब लोगों में अलग अलग तरह के भाव पैदा हो रहे हैं। वहीं गांव बहादरपुर के लोगों ने शहीद की प्रतिमा को स्थापित कर सबका दिल जीत लिया है। नागर ने कहा कि आज भाजपा की सरकारों में देश के असली योद्धाओं को सम्मान प्राप्त हो रहा है, पदम पुरस्कार मिल रहे हैं और भारत रत्न मिल रहे हैं। नागर ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का समय है। हमारे वर्तमान सांसद एवं केंद्र में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भाजपा ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। आप लोगों ने उन्हें पिछली दो बार भी बड़ी मात्रा में मतदान कर विजयी बनाया है और इस बार भी आप उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजें। जिससे कि देश में विकास का पहिया अपनी गति से चलता रहे। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें, मैं आपके हर दुख तकलीफ के लिए साथ बैठा हूं। इस मूर्ति की स्थापना शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर द्वारा की गई है। इस अवसर पर सरपंच सूरजपाल भूरा, ब्लॉक मैंबर सुनील कुमार, सुखबीर अधाना, ब्लॉक मैंबर जय भगवान, बिजेंद्र नंबरदार, चौधरी रमेश, चौधरी सतबीर, चौधरी हरपाल, चौधरी गजराज, संजय कौशिक, शीशपाल चौधरी, शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर के सदस्य चिराग, अरुण, कपिल, सोनू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।