फरीदाबाद

आप की सफलता आप पर ही निर्भर करती है : दिवाकर मिश्रा

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। संस्थाओं द्वारा मिलने वाले फ्री अवसर का मूल्यांकन करें। इसका लाभ उठावें। इस्माइलपुर में हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन...

 तनाव मुक्त कानून अभ्यास विषय पर मॉर्निंग टॉक का आयोजन

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फरीदाबाद के तत्वाधान में आज टाउन पार्क सेक्टर-12 में सुबह 6 बजे से 8 बजे...

सीएम नायब सिंह का विधायक राजेश नागर ने किया जोरदार स्वागत

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद |भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी का विधायक राजेश नागर ने सबसे पहले स्वागत किया। सीएम बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आए सैनी के स्वागत के लिए अनेक स्थानों पर तैयारियां की गई थीं जिनमें सबसे पहले सराय ख्वाजा पर विधायक राजेश नागर ने अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने एक विशाल माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया और पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। सैनी ने भी किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं किया और एक एक कार्यकर्ता को अपने साथ फोटो करवाने का अवसर दिया। सैनी बोले कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज इस पार्टी का कार्यकर्ता देश को नेतृत्व दे रहा है और दुनिया को राह दिखा रहा है। उन्होंने विधायक राजेश नागर को भी लाड़ में गले लगाया। इस बवसर पर विधायक राजेश नागर ने मीडिया को बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी हमारे लिए सबसे ताजा उदाहरण हैं कि कैसे एक कार्यकर्ता को भाजपा नायक बनाती है। इससे पहले हम दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके पीएम नरेंद्र मोदी को देख रहे हैं। जिनके आगे आज पूरी दुनिया सम्मान से झुक रही है वहीं देश उनको तीसरी बार नेतृत्व सौंपने जा रहा है। मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है जो कि उससे भी आगे जाता हुआ दिखाई देता है। नागर ने कहा कि भाजपा में संघर्ष से निकला नेतृत्व सामने आता है जो जनता और देश के लिए काम करता है। यही कारण है कि आज विपक्ष केवल विलाप कर रहा है और मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल के खिलाफ कुछ भी बोलने के लिए उनके पास नहीं है। नागर ने कहा कि आज सीएम सैनी ने फरीदाबाद आकर सभी कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है। जो कि हमारी लोकसभा में जीत को पहले से भी ज्यादा अंतर की ओर ले जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव, पार्षद अनिल पाराशर, सराय मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शीशराम अवाना, सुरेंद्र बिधूडी, हेमंत शर्मा, देवेंद्र अलघ, लक्ष्य जिंदल, कांवरा सरपंच कृष्ण दीक्षित, राव वीरेंद्र, उत्कर्ष गर्ग, अल्लीपुर सरपंच सुशील नागर, रायपुर सरपंच धर्म सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुनील सरधाना, प्रह्लाद  शर्मा, जिला सचिव लाल मिश्रा, सरपंच केहर सिंह, सरपंच कैप्टन गिरधारी लाल, बालेश्वर नंबरदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विधायक नरेंद्र गुप्ता के कार्यालय पर मुख्यमंत्री का स्वागत

City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज फरीदाबाद आगमन के दौरान फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र...

राजा नाहर सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की

अमर शहीद राजा नाहर सिंह का 201वां जन्मदिवस मनाया City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| बल्लभगढ़| 6 अप्रैल। अमर शहीद राजा नाहर सिंह...

आज देश और दुनिया में बज रहा मोदी के नाम का डंका – कृष्णपाल गुर्जर

भारत में सर्वाधिक मतों से जीतेेंगे फरीदाबाद लोकसभा सीट - राजेश नागर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विधायक राजेश नागर ने जुटाया  जनसमर्थन  City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद।आपने मुझे तब क्षेत्र का सांसद बनाया, जब कोई सोचता भी नहीं था कि भाजपा सरकार बनाएगी।अगर आप मुझे 2009 का चुनाव नहीं जिताते तो मैं आज यहां तक नहीं पहुंचता।यह बात फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कही।वह आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश नागर के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज रूस कहता है कि भारत पर किसी का दबाव नहीं है।चीन अपना माथा पीटता रहता है लेकिन भारत को रोक नहीं पाता है।आज हमारे पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा विशाल नेतृत्व है जिसका डंका देश और दुनिया में बज रहा है।उन्होंने कहा कि आज देश के लोकसभा चुनाव में माहौल मोदी के पक्ष में है।आज देश 400 पार सीटें देने के लिए तैयार बैठा है और चार जून को केंद्र में फिर बड़े बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने वाला निर्णय मिलने जा रहा है। उनके साथ विधायक राजेश नागर ने भी आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भूपानी, नचौली, बदरपुर सैद, जसाना, शाहाबाद, तिगांव रोड खटाना आदि जगहों पर जनसमर्थन नागर ने कहा कि इस बार गुर्जर भारत में सर्वाधिक मतों के साथ लोकसभा पहुंचेंगे।नागर ने कहा कि पिछली बार गुर्जर देश में तीसरे नंबर पर आए थे लेकिन इस बार यह कसर भी दूर कर देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार संगठन ने हर बूथ पर 370 अधिक मतों का लक्ष्य रखा है जिससे लाखों वोटों का अंतर पड़ेगा।नागर ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को पुन: उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने हमें एक बार फिर नुमाइंदगी करने का अवसर दिया है।जहां लोगों से कहा कि इस बार आपको पहले से भी अधिक मतों के साथ भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर को जिताकर भेजना है। विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है जिसका अर्थ है कि वह अनेक ऐसी देशहितैषी योजनाओं के लिए कानून बनाना चाहते हैं जो अभी मुमकिन नहीं हो पा रहा है।उसके लिए समर्थन जुटाना पड़ता है।उन्होंने कहा कि जब हमारी 400 सीटें होंगी तो हम देश को और गति से आगे ले जाने के लिए योजनाओं को बनाएंगे और उन्हें क्रियान्वित करेंगे। विधायक नागर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का आज पूरी दुनिया सम्मान कर रही है। वही अमेरिका मोदी के स्वागत के लिए खड़ा रहता है जिसने कभी कांग्रेसी शासन में उन्हें वीजा तक देने से इनकार कर दिया था। आज आस्टे्रेलिया का नेतृत्व मोदी को बॉस बता रहा है तो अफ्रीकन देशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी के पैर छू रहे हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और मोदी के राज में हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं जिसे तीसरे स्थान पर लाने के लिए मोदी का शासन बहुत जरूरी है।

अजय गौड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सैनी का हुआ जोरदार स्वागत

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के फरीदाबाद आगमन पर सेक्टर-16 स्थित लाला लाजपत राय चौक पर वरिष्ठ भाजपा नेता...

समाज के भले के लिए काम करने का समर्पण

समाचार गेट/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| बीजेंदर नेहरा, हरियाणा की राजनीतिक स्तर पर एक प्रमुख व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व के माध्यम से राज्य...

अवैध शराब पर पूर्णतया पाबंदी सुनिश्चित करें : अशोक मीणा 

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद।  हरियाणा के आबकारी एवं  कराधान विभाग कमिश्नर अशोक मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के...

बिजली निगम के ईएक्सईएन को समस्या से कराया अवगत

City24news/ फरीदाबाद ब्यूरो बल्लभगढ़| नगर निगम के वार्ड नंबर-38 अंतर्गत बिजली से संबंधित समस्याओं के बारे में गुरुवार को बिजली...