फरीदाबाद

शॉर्ट स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता में ब्रेस्लिया आर्य व हीवा रहे अव्वल

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। सुरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर में हर रोज अलग-अलग स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर...

बसंत पंचमी पर सूरजकुंड मेले  की शाम सांस्कृतिक संध्या परिक्रमा बैंड दिल्ली के नाम रही

City24news@भावना कौशिश फरीदाबाद। बसंत पंचमी के मौके पर 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की शाम सांस्कृतिक संध्या एशियन प्रसिद्ध परिक्रमा...

एनटीपीसी-फरीदाबाद इम्पैक्ट अवार्ड्स-2023 से सम्मानित

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | एनटीपीसी फरीदाबाद को हरियाणा राज्य में नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित...

 डॉ.राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय में एक शानदार निशस्त शाम-ए-सुख़न मुनअक़्क़िद की गई 

City24news@ब्यूरो फ़रीदाबाद | फ़रीदाबाद की साहित्यिक संस्था परवाज़ ए ग़ज़ल द्वारा  जयपुर के डॉ.राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय में 10 फरवरी,...

ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने किया  “ग्राम परिक्रमा यात्रा” अभियान का किया शुभारंभ

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे देश में ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत कर दी। पार्टी के...

कन्या माध्यमिक विद्यालय में मनाया महर्षि दयानंद का प्रकाश पर्व

City24news@रोबिन माथुर हथीन | राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में सोमवार को महर्षि दयानंद का प्रकाश पर्व  मनाया गया। विद्यालय...

सुरजीत अधाना बने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में लहंडोला गांव निवासी जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरजीत अधाना को सदस्य नियुक्त किया गया है।  सुरजीत अधाना ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज व प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी के अनुसार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा वैश्य समाज: अशोक बुवानीवाला

City24news@ब्यूरो फ़रीदाबाद । अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने सभी राजनीतिक दलों से हाल ही में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा से एक लोकसभा सीट वैश्य समाज के व्यक्ति को देने की मांग की है। वह आज यहां साई धाम में समाज के लोगों की बैठक लेने आए हुए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रवि गर्ग, राजेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, यशपाल आर्य, रीना अग्रवाल, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ अजय गोयल, उमाशकंर गर्ग, मोती लाल गुप्ता, उत्कर्ष गर्ग, पंकज सिगला, राजन गुप्ता, योगेश सिगला, कविता सिंगला, संजय सिंगला एडवोकेट कुसुम अग्रवाल , जितेंद्र सिंगला, प्रदीप गुप्ता, ललित गोयल, नरेंद्र जैन, शिवचरण गर्ग, भगवत स्वरूप गोयल, अतुल सिंगला, सामलिया गुप्ता, शीतल जैन, विजय मंगला, हर्षित जैन आदि वैश्य जन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की खाली हो रही सीट पर भी वैश्य समाज के लोगों का हक बनता है और उन्हें यह हक मिलना ही चाहिए इस बात को लेकर जल्दी ही समाज का एक शिष्टमंडल भाजपा के नेताओं से मिलेगा और मांग करेगा की राज्यसभा की खाली हो रही सीट वैश्य समाज के व्यक्ति से भरी जाए। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज 15 सीटों की मांग कर रहा है जिसमें पंचकूला और बल्लभगढ़ सबसे पहली सीटें हैं। जहां समाज के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। साथ ही अंबाला, करनाल, थानेसर, जींद, हिसार, सिरसा, भिवानी, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव और रोहतक सीट पर अग्रवाल समाज के लोग काफी मजबूत हैं। इसके अलावा जींद जिले की नरवाना सीट ऐसी है जहां अग्रवाल समाज के बिना जीत हासिल करना संभव नहीं है लेकिन यह सीट अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज के लोग भर रहे हैं। समाज के लोगों के पैसे से देश चल रहा है लेकिन राजनीतिक दलों ने इस समाज के लोगों को लंच और मंच की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी देकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली है और राजनीति में उन्हें उनकी हिस्सेदारी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में वैश्य समाज के लोगों की अहम भूमिका थी महात्मा गांधी से लेकर लाला लाजपत राय और यमुनालाल बजाज समेत आजादी की लड़ाई लड़ने वालों में 29% हिस्सा वैश्य समाज का था प्रदेश के विकास में बनारसी दास गुप्ता समेत हजारों नेताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई लेकिन जब बात लोकसभा और राज्यसभा की आती है तो अग्रवाल समाज के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। अब समाज जागृत हो चुका है और 10 मार्च को अंबाला में समाज में राजनीतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें समाज के लोग समाज के हित की बात करेंगे। उन्होंने फ़रीदाबाद क्षेत्र के लोगों को अंबाला में होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में राजनीति में अपनी भागीदारी को लेकर काफी जागरूकता आई है। यही कारण है कि पिछले निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के चुनावों में पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज के काफी संख्या में लोग विजयी हुए हैं और चेयरमैन बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन का प्रदेश के सभी  ब्लॉकों में गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के अतिरिक्त कांग्रेस व आप पार्टी के अध्यक्षों से भी मिलकर उनसे भी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों चुनावों में भागीदारी होने के बारे में बात करेंगे। कार्यक्रम में केदारनाथ अग्रवाल ने मंच संचालन किया।

हास्य कलाकार मास्टर महेंद्र ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद । 37वें सूरजकुंड अंतरराष्टï्रीय शिल्प मेला के आज आठवें दिन मुख्य चौपाल तथा छोटी चौपाल पर विदेशी कलाकारों...

सहारनपुर के 70 वर्षीय फैयाज अहमद वुडन आर्ट को दिलवा रहे हैं पहचान

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। 37वें सूरजकुंड अंतरराष्टï्रीय शिल्प मेला में वुडन आर्ट को देश-विदेश में प्रसिद्धि दिलवाने वाले राष्टï्रीय पुरस्कार तथा शिल्प...