फरीदाबाद

अमृता अस्पताल ने खाद्य अपशिष्ट-से-ऊर्जा बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | अमृता अस्पताल ने परिसर में अपनी कैंटीनों और आवासों से सभी भोजन और गीले कचरे को संसाधित...

प्रधानमंत्री के गुरुग्राम कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर

City24news@ब्यूरो फ़रीदाबाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की तकदीर लिख रहे हैं और भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बताई। वह गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने पहुुंचे थे। वह सुबह ही अपने भतौला निवास से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। नागर ने कहा कि देश को अपने आत्मबल की ऊर्जा से संचालित कर रहे मोदीजी को देखना ही शक्ति प्रदान कर देता है लेकिन उनका एकदम नजदीक से स्वागत करना जैसे पूरे तन मन को ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम ने हरियाणा की धरती को बड़े निर्णय का निमित्त बनाकर सीएम मनोहर लाल के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। हम पहले केंद्र में और फिर राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकारें बनाने जा रहे हैं। नागर ने बताया कि बहुत महत्वपूर्ण द्वारका एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। हालांकि दिल्ली की सरकार द्वारा पेड़ों के लिए जमीन देने में की देरी के कारण यह प्रोजेक्ट थोड़ा देर से बना लेकिन अंत्योदय का हृदय रखने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लाखों लोगों को राहत देने वाला यह प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया।

अमृता अस्पताल ने ग्लूकोमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकाथन आयोजित किया

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | अमृता अस्पताल फरीदाबाद द्वारा रविवार 10 मार्च को फरीदाबाद स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में वॉकाथन आयोजन किया...

भाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा ने की जिला संगठन में संगठानात्मक नियुक्तियां

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा द्वारा भाजपा युवा मोर्चा जिला संगठन का विस्तार करते...

परवाज़ ए  ग़ज़ल वार्षिकोत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह

City24news@ब्यूरो  फ़रीदाबाद | फ़रीदाबाद की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था परवाज़ ए ग़ज़ल द्वारा अपना वार्षिकोत्सव ‘ग़ज़ल उत्सव’ दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ,चाँदनी चौक...

जन्मदिन पर सुमित गौड़ लिया जनता के मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने का संकल्प

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं तेजतर्रार कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने जन्मदिवस पर जनता से...

उच्चतम पदों पर शोभामान देवियों संग मना महिला दिवस

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती |इसके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं, किसी भी हद तक जा सकती हूं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कही। वह यहां सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया। इस अवसर पर भाटिया ने खचाखच भरे ऑडिटोरियम में महिलाओं से कहा कि आपको किसी के आगे गिडडि़ाना नहीं है और कमजोर नहीं पडऩा है। साथ ही आपको भी अपने अंदर शुचिता को धारण करना होगा। उन्होंने अनेक उदाहरणों  एवं अनुभवों के माध्यम से मौजूद महिलाओं में जोश भरा और उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की  प्रेरणा दी। इस अवसर पर मौजूद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने कहा कि नारी के बिना कोई भी परिवार, समाज, समारोह अधूरा है। बेटियों के बिना कोई भी समारोह नहीं हो सकता है, कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता है। जिसके घर में बेटी होती है, उस पर भगवान प्रसन्न होता है। बेटियों को सम्मान दो। यह देवी हैं। इस अवसर पर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को आगे बढऩे में समाज भी सहयोग कर रहा है। हमें भी एक दूसरे का सहयोग करना है और समाज का संबल बनना है। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र बंसल ने कहा कि प्रदेश की तीन बड़े पदों पर शोभामान देवियों ने एक मंच पर आकर महिला शक्ति को प्रेरणा दी है। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स की अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार यशवी गोयल ने कहा कि वह समाज का आईना बनने का प्रयास करती हैं। इसके लिए हमें कई बार अराजक तत्वों का शिकार भी होना पड़ता है। हर प्रोफेशन के अपने खतरे हैं लेकिन हमें खतरे नहीं अपने कत्र्तव्य और अधिकार देखने हैं। कार्यक्रम में स्त्री शक्ति पहल समिति की सचिव पूनम सिनसिनवार ने बताया कि वह संस्था के माध्यम से करीब 22 जगहों पर स्किल सेंटर चला रही हैं। जिसमें हजारों बच्चियों को सिलाई, कढ़ाई, कताई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण देकर जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दे रही हैं। इस अवसर पर दुनिया में खेलों के जरिए नाम कमा रही बेटी कंचन लखानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके भविष्य में ओलम्पिक के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मधु गुप्ता, पुनीता दुग्गल, डॉ मीनाक्षी, ममता भड़ाना, सुनीता यादव, कृतिका शास्त्री, इंदु गोयल, रमा सरना, सपना डागर, रीना मलिक, प्रतिमा गर्ग, मोना शर्मा, नम्रता माली बाली, निशा खान, राशी शर्मा, मनीषा चौधरी, रीना बनर्जी, रानी चहल, आरजे भावना, विमल खंडेलवाल, जसवंत पंवार, ऊषा भाटिया, प्रवेश मलिक आदि को सम्मानित किया गया।

कांग्र्रेस ने सही मायनों में महिलाओं को बनाया स्वावलंबी : चुन्नू राजपूत

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर शो के तहत ‘सेलिब्रेशन हर’ कार्यक्रम का...

भक्तों से खास स्नेह रखते है भगवान शिवशंकर : राजेश भाटिया

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तिकोना...