कनीना 

न्याय संहिता लागू होने के बाद कनीना सदर थाने में दर्ज हुई दो प्राथमिकी

अलग-अलग गावों से सेना का जवान तथा युवति हुआ लापता  City24news/सुनील दीक्षित   कनीना| देश में तीन नए कानून लागू होने के बाद कनीना सदर पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 127-6 के अंतर्गत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पहली प्राथमिकी में समुंद्र सिंह वासी छितरोली ने पुलिस को बताया कि उसका 33 वर्षीय पुत्र नवीन आर्मी में सर्विस करता है। सेना का यह जवान बीती 11 जून को एक महिने की छुट्टी पर घर आया था जो 30 जून को सांय करीब 6 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। उसका मोबाईल फोन घर पर मिला है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बीएनएस की धारा 127-6 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसी प्रकार दूसरी घटना में कनीना सदर थाना अंतर्गत एक गांव से महेंद्रगढ कोचिंग सैंटर जाने के लिए निकली युवति लापता हो गई। बालकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 8 बजे महेंद्रगढ कोचिंग सैंटर जाने के लिए घर से निकली थी। जो सांय तक वापिस नहीं लौटी। उसका मोबाईल फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने उसे अपने लेवल पर तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बीएनएस की धारा 127-6 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा नए कानून के तहत कार्य किया जा रहा है वहीं बीएनएस के प्रति आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों को बीएनएस के प्रति पहले ही  प्रशिक्षित किया जा चुका है।

प्रदेश के नम्बरदारों को 10 हजार रूपये प्रतिमाह भत्ता दे सरकार

City24news/सुनील दीक्षितकनीना | प्रदेश सरकार नम्बरदारों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिससे उनमें रोष पनप रहा है। नम्बरदार...

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से टूटी सडक मांग रही बलि

लंबे समय से टूटी सडक की स्पेशल रिपेयर करना दूर समतल तक नहीं किया जा रहाCity24news/सुनील दीक्षितकनीना | लोक निर्माण...

महिने भर के अवकाश के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

उत्साहपूर्वक स्कूल पंहुचे विद्यार्थीCity24news/सुनील दीक्षितकनीना | जून माह में हुई गर्मी की एक माह की छुट्टियों के बाद सोमवार से...

लोकसभा में हाफ करने के बाद विधानसभा से बीजेपी को साफ करने का मिशन हुआ शुरू- हुड्डा

अगले 3 महीने जनसंपर्क और जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष ही कांग्रेस का एकसूत्री कार्यक्रम  6000 पेंशन, ओपीएस, 2 लाख...