हरियाणा

तिगांव विधानसभा में सीएम ने खोला फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यालय

City24news@ब्यूरो फरीदाबादआज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाइव वर्चुअल मीटिंग कर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 2024 लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की चुनाव गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पल्ला चौक सेक्टर 37 स्थित अपने इस कार्यालय पर विधायक राजेश नागर सैकड़ों समर्थकों एवं प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। सीएम मनोहर लाल ने मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी चुनाव व्यवस्थाओं में लग जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर देनी है। इसके लिए हमें हरियाणा की सभी दस सीटों को जिताकर भेजना है। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन कर सीएम मनोहर लाल ने हम सभी में आज अपनी ओजस्वी वाणी से ऊर्जा का संचार किया है। हमारा संगठन और सभी समर्थक पूरी तरह से तैयार हैं और पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक और मंत्रीगण लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को लेकर बैठक करने लगे हैं। हम पिछली बार से भी अधिक वोटों के साथ जीत के प्रति आश्वस्त हैं और देश की खुशहाली व तरक्की में सहयोग करेंगे। नागर ने कहा कि हमारा लोकसभा प्रत्याशी तिगांव विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक वोट प्राप्त करेगा। आज जिस प्रकार देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें अंत्योदय के लिए योजनाओं को लागू कर रही हैं उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं मोदी जी के मार्गदर्शन में दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। जिसे जनता आगे ले जाना चाहती है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ओम प्रकाश रेक्सवॉल, तिगांव भाजपा विस्तारक पवन बघेल, भारती भाकुनी, मंडल अध्यक्ष गिरिराज त्यागी, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, प्रहलाद शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, सुधीर नागर, सुखपाल नागर, अमन नागर, सुमन नागर, सतपाल, ललित नागर, वीरेंद्र भारद्वाज, अमित भारद्वाज, सुरेंद्र...

समाजसेवी अजय कत्याल ने  बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिवस

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। ब्यापार मंडल फरीदाबाद के वरिष्ठ-उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय कत्याल  ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर  सिद्धपीठ श्री...

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : वजीर सिंह डागर

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। वर्ष 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...

रविवार को फरीदाबाद हॉफ मैराथन होगी  अर्ली इन द मॉर्निंग : डीसी विक्रम सिंह

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि दिल्ली सहित हरियाणा एनसीआर क्षेत्र की सबसे बड़ी मैराथन फरीदाबाद हॉफ मैराथन...

आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को किया गया विशेष पोषाहार वितरण : डीसी विक्रम सिंह

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद । डीसी एवं जिला अध्यक्ष रैड क्रॉस सोसाइटी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन मे जिला रैडक्रॉस भवन सेक्टर-12 मे जिला रेड...

डबल इंजन की सरकार लगातार करा रही विकास कार्य: मूलचंद शर्मा

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद शर्मा ने आज फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय में...

सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं हो सुनिश्चित: चेयरमैन विजय कुमार

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में  जलापूर्ति, साफ़-सफाई, सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं...

सात दिवसीय ग्रामीण शिक्षा शिविर का शुभारंभ 

City24news@जितेंद्र वत्स फरीदाबाद | जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बीएसडब्ल्यू ...

पंडित एलआर ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस में केंपस प्लेसमेंट का आयोजन 

City24news@जितेंद्र वत्स फरीदाबाद पंडित एलआर ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस कबूलपुर बांगर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के प्रांगण में केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया इस केंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में पंडित एलआर कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी, पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने भाग लिया भाग लिया। इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सुनीता खुराना ने किया  पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक प्रोफेसर आर पी आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की इस कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया चारों कंपनियों से आई मैनेजमेंट टीम ने पंडित एलआर कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी और पंडित कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का इंटरव्यू कर लगभग 100 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन पंडित लखमीचन्द भारद्वाज ने चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व आई हुई सभी कंपनियों का आभार व्यक्त किया।  केंपस प्लेसमेंट को सफल बनाने के लिए एकेडमिक डीन भरत राज बुंदेल, एचओडी राहुल भारद्वाज, अमन दीप कोर, स्वाति गौर, रोहतास आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।