हरियाणा

बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने बल्लभगढ़ महिला थाने की पुलिस कर्मियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। ...

जन्मदिन पर सुमित गौड़ लिया जनता के मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने का संकल्प

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं तेजतर्रार कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने जन्मदिवस पर जनता से...

हत्या मामले में चंद घंटों में ही महिला सहित दो आरोपियों पर कसा शिकंजा

City24news@हेमलता पलवल | सदर थाना प्रभारी निरीक्षक  मलखान सिंह ने बताया कि दिनांक 27 फरवरी 2024 को एक व्यक्ति की लाश...

उच्चतम पदों पर शोभामान देवियों संग मना महिला दिवस

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती |इसके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं, किसी भी हद तक जा सकती हूं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कही। वह यहां सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया। इस अवसर पर भाटिया ने खचाखच भरे ऑडिटोरियम में महिलाओं से कहा कि आपको किसी के आगे गिडडि़ाना नहीं है और कमजोर नहीं पडऩा है। साथ ही आपको भी अपने अंदर शुचिता को धारण करना होगा। उन्होंने अनेक उदाहरणों  एवं अनुभवों के माध्यम से मौजूद महिलाओं में जोश भरा और उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की  प्रेरणा दी। इस अवसर पर मौजूद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने कहा कि नारी के बिना कोई भी परिवार, समाज, समारोह अधूरा है। बेटियों के बिना कोई भी समारोह नहीं हो सकता है, कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता है। जिसके घर में बेटी होती है, उस पर भगवान प्रसन्न होता है। बेटियों को सम्मान दो। यह देवी हैं। इस अवसर पर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को आगे बढऩे में समाज भी सहयोग कर रहा है। हमें भी एक दूसरे का सहयोग करना है और समाज का संबल बनना है। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र बंसल ने कहा कि प्रदेश की तीन बड़े पदों पर शोभामान देवियों ने एक मंच पर आकर महिला शक्ति को प्रेरणा दी है। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स की अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार यशवी गोयल ने कहा कि वह समाज का आईना बनने का प्रयास करती हैं। इसके लिए हमें कई बार अराजक तत्वों का शिकार भी होना पड़ता है। हर प्रोफेशन के अपने खतरे हैं लेकिन हमें खतरे नहीं अपने कत्र्तव्य और अधिकार देखने हैं। कार्यक्रम में स्त्री शक्ति पहल समिति की सचिव पूनम सिनसिनवार ने बताया कि वह संस्था के माध्यम से करीब 22 जगहों पर स्किल सेंटर चला रही हैं। जिसमें हजारों बच्चियों को सिलाई, कढ़ाई, कताई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण देकर जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दे रही हैं। इस अवसर पर दुनिया में खेलों के जरिए नाम कमा रही बेटी कंचन लखानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके भविष्य में ओलम्पिक के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मधु गुप्ता, पुनीता दुग्गल, डॉ मीनाक्षी, ममता भड़ाना, सुनीता यादव, कृतिका शास्त्री, इंदु गोयल, रमा सरना, सपना डागर, रीना मलिक, प्रतिमा गर्ग, मोना शर्मा, नम्रता माली बाली, निशा खान, राशी शर्मा, मनीषा चौधरी, रीना बनर्जी, रानी चहल, आरजे भावना, विमल खंडेलवाल, जसवंत पंवार, ऊषा भाटिया, प्रवेश मलिक आदि को सम्मानित किया गया।

कांग्र्रेस ने सही मायनों में महिलाओं को बनाया स्वावलंबी : चुन्नू राजपूत

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर शो के तहत ‘सेलिब्रेशन हर’ कार्यक्रम का...

भक्तों से खास स्नेह रखते है भगवान शिवशंकर : राजेश भाटिया

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तिकोना...

आस्था में बाधा नहीं बन पाएंगे आर्थिक कारण : राजीव जेटली

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। कुछ समय पहले तक आर्थिक कारणों की वजह से लोग खास कर बुजुर्ग आस्था होने के बावजूद तीर्थ यात्रा...

मानव रचना में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद |मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में आधी आबादी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। परिसर में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लैंगिक समानता और समावेशी विकास का संदेश देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए इस खास दिन को यादगार बनाया गया। आईसीएसएसआर के सहयोग से मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। 'हरियाणा में डीएवाई-एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं के उद्यमिता विकास' पर आयोजित हुई इस कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख शिक्षाविदों ने भाग लिया। वक्ताओं ने मौके पर ग्रामीण महिलाओं के बीच गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण में माइक्रो फाइनेंसिंग की प्रभावशाली भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही हरियाणा प्रदेश में डीएवाई-एनआरएलएम योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं के उद्यमशीलता विकास पर विभिन्न आयामों के साथ चर्चा की। इस मौके पर एमआरईआई के महानिदेशक डॉ. एन.सी. वाधवा ने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।  मुख्य अतिथि रहे डॉ. राजश्री सिंह, आईपीएस ने महिला उद्यमियों के साहस की सराहना की। इस दौरान एक सम्मान समारोह और एक विशेष सत्र का आयोजन भी हुआ। इस दौरान ग्रामीण महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही  डॉ. ओ.पी. भल्ला फाउंडेशन की ओर से संरक्षित व महिलाओं के कौशल विकास की दिशा में काम करने वाले एनजीओ स्नेह आश्रम से लगभग 40 लाभार्थियों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इन लाभार्थियों में विभिन्न पृष्ठभूमि से आई महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने उत्थान की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रेरक भाषणों के माध्यम से, इन महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने और जीवन में आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सशक्त बनाया गया। डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन सीडीपी से डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव और उनकी टीम ने कार्यक्रम की सफलता में विशेष भूमिका निभाई। स्कूल ऑफ बिहेवियरल एंड सोशल साइंसेज ने "फ्रॉम स्ट्राइड टू स्ट्राइव: विकसित भारत में महिलाओं का प्रभाव" विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया। इस पैनल प्रो.(डॉ.)हिमांशु रॉय, प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान केंद्र, जे.एन.यू.; डॉ. पिंकी गोस्वामी, वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक; एडवोकेट रेनू बाजपेयी, वकील सुप्रीम कोर्ट ने निचले स्तर पर आवश्यक प्रयासों पर चर्चा की। स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज ने जेंडर सेंसिटाइजिंग सेल के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति: आज महिलाओं के लिए प्रगति और वायदे विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया। सम्मानित पैनलिस्ट डॉ. अंशु जोशी,फैकल्टी, जेएनयू; लोपामुद्रा त्रिपाठी, डेवलपमेंट प्रोफेशनल, यूनिसेफ; डॉ. दर्शनी प्रिया, उपन्यासकार व सामाजिक कार्यकर्ता, पीएचडी, जेएनयू ने मिलकर सशक्तिकरण की प्रासंगिकता और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा की। मानव रचना डेंटल कॉलेज के पीरियडोनटोलॉजी विभाग ने संस्थान की सभी महिला फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए एक मुफ्त स्केलिंग शिविर का आयोजन किया। साथ ही इस मौके पर 'ओरल हेल्थ और महिला स्वास्थ्य' पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया। एमआरईआई के सेंट्रल एचआर ने कर्मचारियों के लिए ज़ुम्बा और भांगड़ा सत्र और कई स्टालों का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने मिलकर लजीज़ व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

पृथला क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का आवागमन होगा सुगम : नयनपाल रावत

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने सीकरी से धौज तक करीब 24.32 करोड़ की लागत से बनने...

छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा बनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | जज्बा फाउंडेशन के सहयोग से फरीदाबाद के प्रसिद्ध एक्सपोर्ट हाउस पी एम्प्रो एक्सपोर्ट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस...